Cyber Fraud: दिल्ली समेत 7 राज्यों में 'साइबर क्राइम' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.8 करोड़ जब्त, 55 गिरफ्तार

Delhi News Hindi
X

दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराध में शामिल 55 ठगों को गिरफ्तार किया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Delhi Cyber Crime: दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराध में शामिल 55 ठगों को गिरफ्तार किया है, फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Delhi Cyber Crime: दिल्ली पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने 1 महीने के अंदर इंटरस्टेट साइबर फ्रॉड सिंडिकेट्स का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की 4.84 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। वहीं 1.55 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंकों में फ्रीज कर दिए गए हैं। इसके अलावा कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 39 लाख रुपये पीड़ितों को वापस कर दिए हैं।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जनवरी में चलाई गई मुहिम के तहत की गई है। कार्रवाई में वित्तीय लेन-देन (फाइनेंशियल ट्रेल) का एनालिसिस और कई राज्यों में एक साथ रेड की गई है। ऑपरेशन में दिल्ली के अलावा तमिलनाडु, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश में छापेमारी करके आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सरकार कर्मचारी को किया था डिजिटल अरेस्ट

पश्चिमी दिल्ली के DCP दरदे शरद भास्कर के मुताबिक जनवरी में करीब 20 साइबर अपराधों की जांच की है, जिसमें से 13 मामलों को सुलझा दिया गया है। बता दें कि दिल्ली के जनकपुरी में रहने वाले रिटायर्ड केंद्र सरकार के कर्मचारी की शिकायत के बाद इस अभियान की शुरुआत की गई थी। शख्स से आरोपियों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 15 लाख रुपये ठगे थे। साइबर ठगों ने खुद को कानून प्रवर्तन और राजस्व विभाग का अधिकारी बताकर पीड़ित को गिरफ्तार करने की धमकी दी थी।

मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त

पुलिस ने उत्तर प्रदेश और गोंडा से 3 ठगों को गिरफ्तार किया था। जांच में पता लगा है कि अवैध तरीके से बड़ी संख्या में सिम कार्ड जारी किए जाते थे, जिन्हें बाद में ई-सिम में बदल दिया जाता था। इन ई-सिम के क्यूआर कोड विदेश में बैठे ऑपरेटरों को कमीशन के बदले भेजे जाते थे, जिनका इस्तेमाल ठगी की कॉल करने में किया जाता था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 से अधिक मोबाइल फोन, 400 से ज्यादा सिम कार्ड, करीब 50 एटीएम/डेबिट कार्ड, 15 से अधिक चेकबुक, नकदी और एक गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस इस मामले में दूसरे आरोपियों की तलाश कर रही है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story