Delhi Police: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ड्रग तस्करों का भंडाफोड़ 2 विदेशी आरोपी गिरफ्तार

Delhi Police busted a drug trafficking gang two foreign nationals arrested
X

दिल्ली पुलिस ने ड्रग तस्करी करने वाले गैंग का किया भंडाफोड़ 2 विदेशी आरोपियों को किया गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने ड्रग तस्कर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए राजधानी में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले दो विदेशी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।

Delhi Police: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक संगठित ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स एमडीएमए और एक्स्टसी बरामद हुईं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह मुख्य रूप से युवाओं को निशाना बनाकर इन खतरनाक नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहन गार्डन और उत्तम नगर क्षेत्र में एमडीएमए की सप्लाई हो रही है। इस जानकारी पर इंस्पेक्टर लिछमन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने रणनीतिक रूप से इलाके में निगरानी बढ़ाई और रात करीब 11:50 बजे एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।

आरोपी ने अपनी पहचान प्रीशियस उर्फ प्रॉमिस के रूप में बताई, जो नाइजीरिया के लागोस शहर का रहने वाला है। उसकी तलाशी के दौरान 270 ग्राम एमडीएमए और 40 एक्स्टसी गोलियां बरामद हुईं। आरोपी फर्जी मोबाइल नंबर इस्तेमाल करने और चैट डिलीट करने की बात स्वीकार कर चुका है, ताकि पुलिस को कोई सबूत न मिले।

जांच के दौरान उत्तम नगर से दूसरा आरोपी ज्योफ्री बोटेंग उर्फ माइक को पकड़ा गया। उसके पास से 72 ग्राम एमडीएमए जब्त किया गया। दोनों आरोपी मिलकर दिल्ली-एनसीआर में ड्रग्स की डिलीवरी करते थे। जांच में पता चला कि दोनों की वीजा अवधि समाप्त हो चुकी थी, लेकिन वे अवैध रूप से भारत में ठहरे हुए थे।

एमडीएमए को वे 2,000 रुपये प्रति ग्राम में खरीदकर 2,500 रुपये प्रति ग्राम में बेचते था। ज्योफ्री बोटेंग पहले भी नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और फॉरेनर्स एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच ने स्पष्ट किया है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story