Delhi MCD: दिल्ली की इकलौती ट्रांसजेंडर पार्षद ने AAP से दिया इस्तीफा, दूसरी पार्टी में हुईं शामिल

Delhi only transgender councillor Bobby resigns from AAP
X

दिल्ली की इकलौती ट्रांसजेंडर पार्षद बॉबी ने AAP से दिया इस्तीफा

Delhi MCD: दिल्ली की एकमात्र ट्रांसजेंडर पार्षद ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही नई इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी में शामिल हो गई हैं।

Delhi MCD: दिल्ली की इकलौती ट्रांसजेंडर पार्षद बॉबी ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दे दिया है। इससे दिल्ली में AAP को एक और बड़ा झटका लगा है। इससे पहले शनिवार को AAP के 15 पार्षदों ने एक साथ इस्तीफा दिया था। इन 15 पार्षदों ने मिलकर एक नई 'इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी' (IVP) बना ली है। वहीं, किन्नर बॉबी ने भी अब इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है।

इससे इस IVP पार्टी के सदस्यों की संख्या 16 हो गई है। मंगलवार को बॉबी ने दिल्ली नगर निगम के मेयर को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। बता दें कि बॉबी साल 2022 में सुल्तानपुर माजरा विधानसभा के वार्ड 43 से AAP के टिकट पर पार्षद बनी थीं। इसके साथ ही वह दिल्ली की राजनीति में ट्रांसजेंडर समुदाय की पहली प्रतिनिधि बनी थीं।

IVP के अध्यक्ष को आवंटित किए गए कक्ष

वहीं, इससे पहले सोमवार को इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के अध्यक्ष मुकेश गोयल ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के सचिव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने AAP से इस्तीफा देने और नई पार्टी बनाने की जानकारी दी। इसके बाद निगम सचिव कार्यालय की ओर से मुकेश गोयल को 2 कक्ष आवंटित किए गए, जिससे वह सिविक सेंटर ए ब्लॉक में निगम से जुड़े विभिन्न कामकाज का निपटान कर सकें। इसके अलावा मुकेश गोयल ने नगर निगम के कमिश्नर अश्विनी कुमार से भी मुलाकात की।

15 पार्षदों ने AAP से एक साथ दिया था इस्तीफा

बता दें कि 17 मई को MCD के 15 पार्षदों ने एक साथ AAP से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही उन्होंने खुद की नई पार्टी (IVP) बना ली। इन पार्षदों ने विकास कार्यों के रुकने और पार्टी में अंदरूनी झगड़ों का हवाला दिया था। इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी की अगुवाई वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल कर रहे हैं। उन्होंने कहा चुनाव जीतने के बाद भी ढाई साल में कोई विकास का काम नहीं किया। वहीं आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर पार्षदों को खरीदने का आरोप लगाया था, लेकिन बीजेपी ने इसका खंडन किया था।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 'आप' टूटी: 15 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा; बनाई इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story