Delhi Weather: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, कई इलाकों में पारा 45 के पार, जानें कब होगी बारिश

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम जारी है। आसमान से मानो आग बरस रही है। दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली के आया नगर इलाके में सोमवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। आया नगर इलाके में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
3-4 दिन बढ़ेगा तापमान
भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि आने वाले 3-4 दिनों में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस भी ज्यादा हो सकता है। वहीं लोगों को लू की मार झेलनी पड़ सकती है। बता दें कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह का तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया आद्रता का स्तर 48 फीसदी दर्ज किया गया।
कब होगी बारिश
हालांकि मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत तक 13 और 14 जून को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 40-45 की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा रविवार
वहीं रविवार के दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह गर्मी के मौसम का दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने एक इंटरव्यू में बताया कि उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले चार दिनों तक लू की स्थिति रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार और बुधवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है, जिससे अलग-अलग जगह पर लू की स्थिति पैदा होगी।
सबसे गर्म रहे दिल्ली के ये इलाके
- बता दें कि आज दिल्ली के सफदरजंग इलाके में तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- वही पालम में तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
- दिल्ली के लोधी रोड इलाके में आज का तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- रिज इलाके में तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- वहीं सबसे ज्यादा तापमान आया नगर इलाके में दर्ज किया गया जो 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज खराब श्रेणी में रही दिल्ली की वायु गुणवत्ता
आज दिल्ली में वायु गुणवत्ता भी खराब स्तर पर पाई गई सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक 219 दर्ज किया गया केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस स्तर को खराब श्रेणी में रखा है।
