Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में फिर से होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

The weather in Delhi NCR will change again
X

दिल्ली एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम

Delhi NCR Weather: मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अगर बारिश होती है तो यह तीसरी बार होगा जब बेमौसम बारिश होगी। पढ़िए पूरी खबर....

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में एक हफ्ते में दो बार बारिश हुई है। इसके बाद ठंड काफी बढ़ गई है। आसमान में बादल छाए रहने से सुबह और शाम को ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। शीतलहर चलने की वजह से लोग गलन महसूस कर रहे हैं। 30 जनवरी को भी बादल छाए रहेंगे और धुंध बनी रहेगी। इसके अलावा अभी मौसम खुलने की कोई उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी से मौसम फिर बदलने वाला है। तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है। यह 23 जनवरी और 27 जनवरी के बाद दिल्ली-एनसीआर में तीसरी बार बारिश होगी। 31 जनवरी और 1 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 1 फरवरी से ठंड में थोड़ी राहत मिल सकती है। न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

31 जनवरी की दोपहर से घने बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर मध्यम से घना कोहरा रहेगा। बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ सुबह से शाम तक 2-3 बार बारिश हो सकती है। हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, 31 जनवरी से 3 फरवरी तक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे। इससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 31 जनवरी को भी उत्तर भारत में घना कोहरा परेशान कर सकता है।

ठंड और कोहरे की स्थिति

1-2 फरवरी तक ठंड में ज्यादा कमी नहीं आएगी। बारिश और तेज हवाओं से शीतलहर का असर बना रहेगा। सुबह के समय गलन महसूस होगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में 31 जनवरी से 1-2 फरवरी तक कोहरा और शीत लहर रहेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story