Delhi Live News Today 30 August 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक क्लिक' में पढ़ें

दिल्ली की ताजा खबरें पढे़ं।
Delhi Live News Today 30 August 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।
Live Updates
- 30 Aug 2025 12:28 PM
मंदिर में सेवादार की हत्या पर भड़के अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कालकाजी में हुए सेवादार मर्डर के बाद बीजेपी सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की चार इंजन वाली सरकार ने दिल्ली को बरबाद कर दिया। उन्होंने पूछा कि दिल्ली में कोई सुरक्षित है या नहीं? यहां पढ़ें पूरी खबर...
- 30 Aug 2025 12:11 PM
बर्ड फ्लू की दस्तक, दिल्ली चिड़ियाघर अनिश्चिकाल के लिए बंद
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद दिल्ली ZOO को दर्शकों के लिए अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।
- 30 Aug 2025 11:51 AM
कालकाजी में युवक की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
बीती रात कालकाजी मंदिर में सेवादार की निर्मम हत्या कर दी गई। इस हत्या ने सबको दहशत में डाल दिया। हालांकि पुलिस ने आनन-फानन में मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं पुलिस ने जांच के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
- 30 Aug 2025 11:47 AM
दिल्ली के तुगलकाबाद मुठभेड़ में लुटेरा पप्पी गिरफ्तार
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में पुलिस STF टीम द्वारा मुठभेड़ की कार्रवाई में कुख्यात लुटेरा पप्पी को गिरफ्तार कर लिया है बदमाश के खिलाफ हरियाणा समेत दिल्ली, केरल और राजस्थान में कई मामले दर्ज हैं।
- 30 Aug 2025 10:56 AM
गाजियाबाद में बनेगा 1200 मीटर लंबा फ्लाईओवर
गाजियाबाद के हापुड़ चुंगी चौराहे पर जाम की समस्या को खत्म करने के लिए फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की गई है। इस फ्लाईओवर की लंबाई 800 मीटर तक की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1200 मीटर कर दिया गया है। पढे़ं पूरी खबर
- 30 Aug 2025 10:52 AM
कालकाजी मंदिर में सेवादार की हत्या
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के एक सेवादार की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक का आरोपियों के साथ चुन्नी प्रसाद को लेकर झगड़ा हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने डंडों से पीटकर सेवादार की हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर...
