Live Delhi News Today 14 August 2025: दिल्ली-एनसीआर में जगह-जगह जलभराव, सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम, देखें Videos

Delhi Live News Today
X

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें।

Delhi Live News Today 14 August 2025: दिल्ली-एनसीआर के इस लाइव पेज पर आपको एनसीआर की सभी लेटेस्ट और जरूरी खबरें मिल जाएंगी। आप सिर्फ एक क्लिक में सभी जरूरी खबरें संक्षेप में पढ़ सकते हैं।

Delhi Live News Today 14 August 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।

Live Updates

  • 14 Aug 2025 5:08 PM

    एम्स, दिल्ली के पास की तस्वीरें।

    दिल्ली एम्स के आसपास के इलाके में भारी जलभराव देखा गया। खबर है कि एम्स के निचले हिस्से में भी कुछ पानी भर गया था। भारी बारिश के कारण राजधानी के कई इलाकों में जाम लगा हुआ है।


  • 14 Aug 2025 4:50 PM

    15 अगस्त को लाल किले पर कार्यक्रम समाप्त होने व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित

    दिल्ली: स्पेशल सीपी ट्रैफिक अजय चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस की यातायात व्यवस्था को लेकर बताया, 'आज रात 10 बजे से 15 अगस्त को लाल किले पर कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर में सभी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आज रात से दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगी।'

  • 14 Aug 2025 2:59 PM

    जलभराव पर आम आदमी पार्टी हमलावर, पीडब्ल्यूडी मंत्री का मांगा इस्तीफा
    दिल्ली में बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव पर टिप्पणी करते हुए आप नेता संजीव झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि वे लोक निर्माण मंत्री को इसके लिए जवाबदेह ठहराएं। आज उनकी (मंत्री) लापरवाही के कारण हल्की बारिश से भी दिल्ली में भयंकर बाढ़ आ गई, जिसमें दो दर्जन लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री को तुरंत मंत्री का इस्तीफ़ा लेना चाहिए, ताकि जनता को यह आश्वासन मिले कि जो भी अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करेगा और दिल्लीवासियों को खतरे में डालेगा, उसे पद पर नहीं रखा जाएगा। सरकार पर विश्वास बहाल करने के लिए यह कदम ज़रूरी है।'


  • 14 Aug 2025 12:48 PM

    कालकाजी में गिरा पेड़, 1 की मौत

    भारी बारिश के बीच कालकाजी इलाके में पेड़ उखड़ गया जिससे एक बाइक सवार घायल हो गया। नगर निगम की एजेंसियां पेड़ को हटाने और सड़क साफ करने का काम कर रही हैं।


  • 14 Aug 2025 12:32 PM

    धौला कुआं-गुरुग्राम रोड पर सब पानी-पानी

    धौला कुआं-गुरुग्राम रोड का दृश्य। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार, कार चालक जलभराव से कितने परेशान हैं, बड़ी बस तक पानी से जूझ रही है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव से यातायात प्रभावित है।


  • 14 Aug 2025 12:27 PM

    गुरुग्राम इफ्को चौक पर जाम और जलमग्न सड़कें

    गुरुवार को भारी बारिश के कारण गुरुग्राम इफको चौक पर भारी जलभराव और यातायात जाम हो गया।


  • 14 Aug 2025 12:23 PM

    गुरुग्राम में भारी जलभराव, जनजीवन प्रभावित

    गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण होटल क्राउन प्लाज़ा के पास भीषण जलभराव हो गया है, जिससे यातायात और जनजीवन बाधित हो गया है। जलमग्न सड़कों से यात्रियों को जूझना पड़ रहा है।


  • 14 Aug 2025 11:53 AM

    पटपड़गंज में परेशान दिखे वाहन चालक 

    दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के बीच पूर्वी दिल्ली जिले के पटपड़गंज में जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


  • 14 Aug 2025 11:47 AM

    बीडी मार्ग इलाके के पास जलमग्न सड़क

    दिल्ली में लगातार बारिश के कारण बीडी मार्ग इलाके के पास जलमग्न सड़क से गुजरते यात्री।


  • 14 Aug 2025 11:46 AM

    राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण एमबी रोड पर जलभराव


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story