Free Dandiya Night: इस नवरात्रि मुफ्त में लें गरबे का मजा, दोस्तों और परिवार के साथ इस दिन बनाएं प्लान

दिल्ली की इन जगहों पर करें डांडिया नाइट में फ्री एंट्री।
Free dandiya night entry: नवरात्रि के दिनों की शुरुआत होते ही लोगों का मन खुश हो जाता है, क्योंकि इन नौ दिनों दिल्ली-NCR का नजारा देखने लायक होता है। मंदिरों की सजावट, भंडारे, पूजा-पाठ सब कुछ देखने को मिलता है। पूजा-पाठ के साथ लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर डांडिया, गरबा नाइट्स और संगीत का भी मजा लेते हैं। अगर आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ इन नवरात्रि डांडिया और गरबे का मजा लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी जगह जहां आप फ्री में इनका मजा ले सकते हैं।
M3M अरबन गुड़गांव
M3M अरबन गुड़गांव में इन नवरात्रि 26 से 28 सितंबर तक डांडिया और गरबे का आयोजन किया जा रहा है। यहां आने के लिए आपको किसी तरह का कोई टिकट या पैसे नहीं देने होंगे। यहां की गरबा नाइट्स न सिर्फ जोश और ऊर्जा से भरी होगी, बल्कि यहां का माहौल आपको सीधे गुजरात के गरबा का एहसास भी कराएगा। यहां आप नवरात्रि में देवी मां के दर्शनों के साथ खूबसूरत चीजों को भी खरीद सकते हैं। यहां की खास बात यह है कि यहां आपको सिंगर्स की लाइव परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी। यहां सजावट, संगीत आपका मन मोह लेगी। यहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ भी आ सकते हैं।
दिल्ली डीयू नॉर्थ कैंपस
डीयू नॉर्थ कैंपस के रग्बी मैदान के अंदर 27 से 28 सितंबर को गरबे का आयोजन शाम के 5 बजे से 9 बजे तक किया जा रहा है। यहां गरबे के साथ-साथ खाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। जानकारी के लिए बता दें कि यहां आपको एंट्री के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा। नवरात्रि के दिनों में यहां पर खास तौर पर गरबा नाइट्स का आयोजन होता है। यहां का भव्य और कलात्मक मंच, शानदार लाइट शो और कलात्मक सजावट आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी। यहां होने वाले कार्यक्रमों के बाद खाने की व्यवस्था भी की जाएगी। जहां आप स्वादिष्ट खाने का आनंद ले सकते हैं। नवरात्रि के दौरान यहां संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। अगर आप भी इस नवरात्रि को यादगार और खास बनाना चाहते हैं, तो आप अपने दोस्तों के साथ भी विजिट कर सकते हैं।
दिल्ली यमुना स्पोर्ट्स कैंपस
दिल्ली यमुना स्पोर्ट्स कैंपस के अंदर 27-28 सितंबर को 5 बजे से 9 बजे तक होने वाली गरबा नाइट्स आपको एक ट्रेडिशनल माहौल देगी। इसमें संगीत, नृत्य और पारंपरिक गतिविधियां भी शामिल होंगी। ये जगह कपलस और गरबा प्रेमियों के लिए बेहद खास है। खूबसूरत गरबा डांडिया नाइट्स के साथ यहां कई तरह के खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। यहां आप गरबा के बाद स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।
