Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदल रही मौसम की चाल, 'बेहद खराब' श्रेणी में AQI, बढ़ता प्रदूषण

Delhi Pollution and Weather
X

दिल्ली में प्रदूषण और मौसम।

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने लगा है। ठंडी हवा और बादलों के आने-जाने के कारण ठंड महसूस होने लगी है। ठंड के बढ़ने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है।

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल बदल रही है। सुबह-शाम के दौरान ठंड महसूस होने लगी है। इस दौरान काफी लोग सर्दी वाले ऊनी कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। धूप भी सुहानी लगने लगी है। शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम में ठंडक के बीच प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। दिल्ली में बारिश का भी अनुमान जताया जा रहा है। इस दौरान शहर में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में मौसम सुहाना बना हुआ है। सुबह और शाम के दौरान हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। बादलों की आवाजाही लगी हुई है। आज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रहने का अनुमान जताया गया है।

कैसा रहेगा एनसीआर का मौसम?
वहीं एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी सुबह शाम के दौरान ठिठुरन महसूस की जा रही है। तेज धूप के कारण थोड़ी राहत मिलती है। वहीं अगर तापमान की बात की जाए, तो गुरुग्राम और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

दिल्ली का एक्यूआई

दिल्ली की हवा की बात करें, तो प्रदूषण के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां महसूस हो रही हैं। लोगों को सांस लेने में दिक्कत, खांसी, आंखों में जलन जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई इलाकों में गंभीर और कई इलाकों में बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है।

दिल्ली के इन इलाकों में एक्यूआई 300 पार

दिल्ली के मंदिर मार्ग, आईटीओ, अशोक विहार, सोनिया विहार, वजीरपुर, पटपड़गंज, पूसा, बुराड़ी, पंजाबी बाग, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, आनंद विहार, विवेक विहार, जहांगीरपुरी, नेहरू नगर, आर.के पुरम, सिरिफोर्ट इलाकों में प्रदूषण का स्तर 300 से 350 के बीच दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा एक्यूआई सिरिफोर्ट में दर्ज किया गया, जो 347 रहा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story