Delhi Ka Mausam: दिल्लीवालों को गर्मी से छुटकारा दिलाने के लिए मानसून तैयार, 3 दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

Delhi-NCR weather update
X

दिल्ली-एनसीआर मौसम अपडेट।ष

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में येलो अलर्ट जारी किया है।

Delhi Ka Mausam: राजधानी दिल्ली में मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। कभी लोग गर्मी से परेशान होते हैं तो कभी आंधी का सामना करते हैं। इसके अलावा उमस से भी जूझना पड़ता है। दिल्लीवासी मानसून के बेशब्री से इंतजार कर रह है। वहीं दूसरी ओर मानसून भी राजधानी में एंट्री करने को तैयार है, लेकिन मौसमी बदलावों को वजह से मानसून की बरसात होने में थोड़ी देर हो रही है।

मौसम विभाग ने 25 जून तक दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में मानसून की एंट्री होने की उम्मीद जताई है। वहीं आज दिल्ली में आंधी तूफान के साथ बारिश के अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि बीते सोमवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में दोहरा के समय बारिश देखने हुई। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट हुई, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान कर दिया।

दिल्ली में 3 दिन येलो अलर्ट
दिल्ली में मानसून दस्तक देने को तैयार है। अगले 48 घंटे के अंदर राजधानी में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले 3 दिन यानी 24, 25 और 26 जून को आंधी तूफान के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

वहीं, आज दिल्ली में दिन के समय लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा, जबकि रात के समय हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें, तो मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि हवा में नमी 79 फीसदी तक रह सकती है।

NCR में कैसा रहेगा मौसम?
एनसीआर में मौसम की बात करें, तो मंगलवार यानी 24 जून को गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद में आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम विभाग ने भरी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां पर हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग में गौतमबुद्ध नगर में इस पूरे हफ्ते बिजली के साथ तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story