Delhi Monsoon Update: दिल्ली में इस दिन होगी मानसून की बरसात, 4 दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

Delhi Monsoon Update
X

दिल्ली मानसून अपडेट।

Delhi Monsoon Update: दिल्ली में 4 दिनों के लिए जून तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। IMD का कहना है कि इस बार मानसून समय से पहले दिल्ली में एंट्री कर सकता है।

Delhi Monsoon Update: देश की राजधानी दिल्ली में इस साल मानसून समय से पहले एंट्री करने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून पिछले 2 दिनों में मध्य, पश्चिमी और पूर्वी भारत के बड़े क्षेत्रों में कवर कर चुका है। अगले 2-3 तीन दिनों के अंदर मानसून दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में एंट्री कर सकता है। फिलहाल दिल्ली में प्री मानसून चल रहा है। दिन के समय आसमान में बादल छाए रहते हैं, जिससे लोगों को तेज धूप का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही तापमान में गिरावट आई है।

IMD ने भविष्यवाणी की है कि 20 से 25 जून के बीच दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख समेत उत्तर-पश्चिमी भारत में भारी बारिश हो सकती है।

इस साल जल्दी पहुंचेगा मानसून
बता दें कि हर साल दिल्ली में जून के अंत तक मानसून पहुंचा जाता है। लेकिन इस बार मानसून समय से पहले दस्तक देने वाला है। IMD के मुताबिक, इस साल दिल्ली में मानसून 22 जून तक पहुंचने की संभावना है। IMD ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और गुजरात के ओर कम वाले क्षेत्र बनने की वजह से 16 से 18 जून के बीच तेजी से आगे बढ़ा है। अब अगले कुछ दिनों में दिल्ली समेत उत्तर भारत में तेज बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में 4 दिनों का येलो अलर्ट
IMD ने दिल्ली में 20 जून से लेकर 23 जून तक 4 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 20 जून को रात के समय बिजली चमकने और बादलों की गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, 21 जून को शाम के समय बिजली के साथ तूफान चलने की संभावना है। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा 22 से 24 के बीच दिल्ली में पूरे दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, राजधानी दिल्ली की हवा में भी काफी सुधार हुआ है। गुरुवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 89 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक कैटेगरी में आता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story