Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से किडनैप नवजात बच्चा 7 महीने बाद मां से मिला, महिला समेत 5 गिरफ्तार

Delhi News Hindi
X

दिल्ली पुलिस ने किडनैप नवजात बच्चे को मां से मिलाया। 

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से 7 महीने पहले बच्चे का अपहरण हो गया था, जिसे पुलिस ने अब ढूंढ निकाला है। इस मामले में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Delhi Metro: दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किडनैप हुए डेढ़ महीने के नवजात बच्चे को उसकी मां से मिलवा दिया है। बताया जा रहा है कि 7 महीने पहले एक नवजात बच्चे को दिल्ली मेट्रो से किडनैप कर लिया था, अब पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद करके उसकी मां और परिवार को सौंप दिया है। दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने इस मामले में मुख्य आरोपी महिला समेत करीब 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि 4 जून 2025 को सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर एक महिला वजात बच्चे को उसकी मां से बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत शास्त्री पार्क मेट्रो थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को तलाशने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया था।

पुलिस जांच में पता लगा मुख्य आरोपी महिला का नाम देवकी है और वह पुलिस से बचने के लिए जगह बदल रही थी। पुलिस को पता लगा कि देवकी उत्तर प्रदेश के महोबा में किराए के मकान में रह रही। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

दंपति भी गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसने मंजी नाम के शख्स के कहने पर बच्चे का अपहरण कर किया था। अपहरण के बाद आरोपी महिला ने बच्चे को आर्य नगर इलाके में 1 लाख 50 हजार रुपए में बेच दिया था। इस मामले में देवकी के अलावा शीला नाम की महिला ने दलाल की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने बच्चे को खरीदने वाले दंपति, धीर सिंह और उसकी पत्नी बनीता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी देवकी की निशानदेही पर बच्चे को बनीता के पास से बरामद किया गया है। जिसके बाद बच्चे को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद बच्चे को उसकी मां और परिवार को सौंप दिया गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों देविका,मंजी, शीला, धीर सिंह और उसकी पत्नी बनीता को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि जिन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है, उनका पहले से कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story