Delhi Metro: मेट्रो में महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Women Harassment in Delhi Metro
X

दिल्ली मेट्रो में महिला के साथ छेड़छाड़।

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ तमाम धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त की शाम को एक 25 वर्षीय महिला, जो पूर्वी दिल्ली की रहने वाली है, वो मेट्रो से किसी काम से नोएडा के सेक्टर-18 जा रही थी। सेक्टर 15 से सेक्टर 16 के बीच एक युवक उसके पास आया और पूछने लगा कि क्या आप सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन पर उतरेंगी। लड़की ने हां में जवाब दिया। वो युवक लड़की के पीछे खड़ा हो गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता और यात्रियों ने उसे ऐसा करते देख लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं डीएमआरसी की तरफ से कहा गया कि वो इस जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

नोएडा पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त सुमित शुक्ला ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान नोएडा के सेक्टर 99 निवासी शिव कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के समय आरोपी नशे में था। आरोपी पहले एक ड्राइवर के तौर पर काम करता था और अब वो एक फैक्ट्री में काम करता है। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

उन्होंने बताया कि महिला गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करती है और पूर्वी दिल्ली में रहती है। महिला ने जो शिकायत दी है, उसके अनुसार, वो 26 अगस्त को शाम लगभग 7.30 बजे गुरुग्राम से नोएडा सेक्टर-18 जा रही थी। उसने यमुना बैंक से नोएडा इलेक्ट्रोनिक सिटी जाने वाली मेट्रो पकड़ी। जब वो नोएडा सेक्टर 15 पर एक युवक आया और उसने पूछा कि क्या वो सेक्टर-18 पर उतरेगी। महिला ने साइड देते हुए हां में जवाब दिया। इसके बाद वो युवक उसके ठीक पीछे खड़ा हो गया और उसे गलत तरीके से छुआ। इस हरकत के बाद मेट्रो में सफर कर रहे अन्य यात्रियों और पीड़िता ने उस आदमी को पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ तमाम धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story