DMRC: दिल्ली मेट्रो में पुरुषों की ये गलती पड़ी भारी, 2320 लोगों पर लगा जुर्माना

Delhi News Hindi
X

दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग बदली।  

Delhi Metro Fine: दिल्ली मेट्रो में महिला कोच में घुसने और सफर करने वाले पुरुषों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। साल 2024-25 के दौरान कुल 2,320 पुरुष यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया है।

Delhi Metro Fine: दिल्ली मेट्रो राजधानी में यात्रियों के लिए लाइफलाइन मानी जाती है। अगर आप दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं, तो आपको पता होगा कि दिल्ली के सभी मेट्रो में आगे का पहला कोच महिलाओं के लिए रिजर्व होता है। इस कोच में महिलाओं के अलावा पुरुषों के घुसने पर जुर्माना लगाया जाता है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के मुताबिक, साल 2024-25 के दौरान कुल 2,320 पुरुष यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया है, जो महिला कोच में घुसते या सफर करते हुए पकड़े गए।

DMRC ने बताया कि दिल्ली मेट्रो रेलवे ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस एक्ट के तहत इन यात्रियों का 250 रुपये का चालान काटा गया। बता दें कि दिल्ली मेट्रो में पहला कोच महिलाओं के लिए रिजर्व होता है, जिससे उन्हें सफर करने में आसानी हो। इस कोच में पुरुषों का सफर करना गैर-कानूनी है। मेट्रो स्टेशनों पर भी इसकी अनाउंसमेंट होती है।

मई महीने में सबसे ज्यादा मामले

DMRC के मुताबिक, साल 2024-25 के दौरान कुल 2,320 पुरुष यात्रियों पर महिला कोच में घुसने के लिए जुर्माना लगाया गया। इसमें सबसे ज्यादा मामले मई महीने में सामने आए, जिसमें 443 पुरुष यात्रियों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया था। इसके अलावा अप्रैल में 419 मामले सामने आए। वहीं, पिछले साल सितंबर में 397 पुरुष यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया था, जबकि दिसंबर महीने में सिर्फ 1 शख्स पर जुर्माना लगा था।

मेट्रो फ्लाइंग स्क्वॉड करती है चालान

दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में पुरुषों की घुसपैठ रोकने के लिए कई जागरुकता अभियान भी चलाए जाते हैं। मेट्रो में रेगुलर अनाउंसमेंट करने के साथ ही महिला कोच की पहचान करने के लिए साइनबोर्ड भी लगाए गए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर डिजिटल कैंपेन भी चलाए जाते हैं।

DMRC के अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों पर फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम हमेशा निगरानी करती रहती है, जो नियम तोड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई करते हैं। हालांकि अगर कोई व्यक्ति जुर्माना देने में असमर्थ होता है, तो उसे चेतावनी देकर जाने दिया जाता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story