MCD By-Election: एमसीडी के 12 वार्डों पर कब होंगे उपचुनाव? चुनाव आयोग ने दिया अपडेट

MCD By-Election 2025
X

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों पर होंगे उपचुनाव।

MCD By-Election: इस महीने के अंत तक दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों पर उपचुनाव कराए जा सकते हैं। चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

MCD By-Election: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में उपचुनाव कराए जाने वाले हैं। अगले कुछ दिनों में उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी। स्टेट इलेक्शन कमीशन ने बताया कि एमसीडी के खाली वार्डों को भरने के लिए उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दिल्ली नगर निगम में अभी कुल 12 वार्ड खाली हैं। दरअसल, इनमें से एक पार्षद ने लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद और 11 पार्षदों ने विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने थे। ऐसे में इन 12 वार्डों में कोई भी पार्षद नहीं है। शालीमार बाग बी, द्वारका बी, मुंडका, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, दिचाऊं कला, नारायणा, संगम विहार, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल हैं, जहां पार्षद का चुनाव होना है।

दिल्ली इलेक्शन कमीशन ने बताया कि 1 जनवरी 2025 को अपडेट की गई विधानसभा वोटर लिस्ट का इस्तेमाल एमसीडी उपचुनावों में किया जाएगा। इसके लिए इलेक्शन ने नगर निगम अधिनियम, 1957 की धारा 7(ई) का हवाला दिया है। आयोग ने प्रेस नोट में बताया नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख तक तैयार किए गए सभी अतिरिक्त वोटर लिस्ट भी इन उपचुनावों के लिए इस्तेमाल की जाएंगी।

मतदान केंद्र फाइनल करने के निर्देश

चुनाव आयोग ने सभी 12 वार्डों के रिटर्निंग अफसरों को 13 अक्टूबर तक मतदान केंद्रों को फाइनल करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा नागरिकों से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित करने के लिए सार्वजनिक नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। शनिवार को आयोग के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक की, जिससे रूप से मतदान कराए जा सकें। साथ ही संवेदनशील और असंवेदनशील बूथों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है।

6 लाख से ज्यादा मतदाता लेंगे भाग

जानकारी के मुताबिक, एमसीडी के उपचुनावों में लगभग 583 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं, 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव में करीब 6.85 लाख वोटर भाग लेंगे। इस महीने के आखिर तक उपचुनाव कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। आयोग के अधिकारी उपचुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

क्यों हो रहा उपचुनाव?

दरअसल, 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी सांसद कमलजीत चुनाव जीत थे, जिसके बाद उन्होंने पार्षद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा इसी साल 11 पार्षदों ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की, जिसके बाद उन लोगों ने भी निगम की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते 12 एमसीडी में वार्ड खाली हो गए हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story