Lal Quila Blast: दिल्ली ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 15, LNJP अस्पताल में 2 और घायलों की मौत

Delhi News Hindi
X

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़ी। 

Delhi Lal Quila Blast: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में दो और घायलों की मौत हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 15 हो गई है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

Delhi Lal Quila Blast: दिल्ली में लाल किला के पास 10 नवंबर को धमाका हो गया था। इस हादसे में उस दौरान करीब 12 लोगों की मौत हो गई थीा लेकिन अब यह आंकड़ा 12 से 15 तक पहुंच गया है। बीती देर रात यानी 17 नवंबर सोमवार को LNJP अस्पताल में इलाज के दौरान दो और और घायलों की मौत हो गई है। अस्पताल और पुलिस अधिकारियों की तरफ से इसकी पुष्टी की गई है। मृतकों की पहचान 50 साल के लुकमान और 50 वर्षीय विनय पाठक के तौर पर हुई है। दोनों मृतक धमाके के वक्त गंभीर रूप से घायल हो गए थे और दोनों का LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा था।

दिल्ली ब्लास्ट में एक बिलाल नाम के शख्स की पिछले हफ्ते गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बिलाल की मौत के बाद मृतकों की संख्या 13 हो गई थी। लेकिन 2 और घायलों की मौत हो जान से संख्या 15 हो गई है। धमाके में कईं लोग घायल हो गए थे, जिनका इलाज अब भी चल रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि घायलों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

पुलिस कर रही जांच

दिल्ली में हुए धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया है। हादसे के तुरंत के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा था और घायलों को अस्पताल ले जाया गया था। इस मामले की जांच अब भी जारी है, जांच एंजेसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं। यहां तक कि आतंकी डॉक्टरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कईं लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। वहीं मृतकों की बढ़ रही संख्या ने गहरा दुख और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में लगातार जांच की जा रही है, अन्य लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story