Karawal Nagar Firing: दिल्ली के करावल नगर में गोलीबारी, कोर्ट क्लर्क 2 गोली लगने से घायल

Karawal Nagar Firing
X
करावल नगर में गोलीबारी में एक शख्स घायल।
Karawal Nagar Firing: दिल्ली के करावल नगर में कुछ हमलावरों ने एक कार पर गोलीबारी कर दी। इसमें एक व्यक्ति 2 गोलियों लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

Karawal Nagar Firing: नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के करावल नगर में गोलीबारी की घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह इलाके में जौहरी फार्म रोड नाले के पास अज्ञात हमलावरों ने एक कार पर गोलीबारी कर दी। इस हमले में एक शख्स को दो गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जीटीबी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, घायल शख्स की पहचान श्रीकांत के रूप में हुई है, जो जौहरीपुर का रहने वाला है और कोर्ट क्लर्क है।

पीड़ित एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है और वह कोर्ट क्लर्क का काम करता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह वह तीस हजारी कोर्ट जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में हमलावरों ने उस पर गोलीबारी कर दी। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जांच में जुटी पुलिस

यह घटना गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो श्रीकांत को घायल अवस्था में पाया। उसे तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित की हालत अभी स्थिर है।

वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। क्राइम और फोरेंसिक की टीम घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर निरीक्षण कर रही है। इस मामले में करावल नगर पुलिस स्टेशन में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें मिलकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही हैं, जिससे उन्हें पकड़ा जा सके। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है...

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story