Delhi Ka Mausam: दिल्ली में प्रदूषण के साथ ठंड का कहर, AQI 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंचा, पॉल्यूशन से कब मिलेगी राहत?

Delhi Air Quality
X

दिल्ली में प्रदूषण के साथ ठंड का कहर। 

Delhi Ka Mausam: दिल्ली में प्रदूषण के साथ-साथ ठंड भी बढ़ रही है। ऐसे में लोगों की समस्या और भी ज्यादा बढ़ गई है। पढ़ें किन इलाकों में कितना AQI दर्ज किया गया है ?

Delhi Ka Mausam: दिल्ली में लगातार प्रदूषण के साथ-साथ ठंड का कहर भी बढ़ने लगा है। ठंडी हवाओं ने दिल्लीवासियों की ठिठुरन को बढ़ा दिया है। लेकिन दिन में धूप के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत बनी हुई है। वहीं सुबह हल्का कोहरा छाया रहता है। पिछले कई दिनों से राजधानी की हवा प्रदूषित बनी हुई है, जिसकी वजह से अब भी लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर है। आज 8 दिसंबर सोमवार को भी दिल्ली की एयर क्वालिटी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है।

CPCB आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में आज सुबह 7 बजे औसत AQI 318 दर्ज किया गया है।ऐसा कहा जा रहा है कि दिल्ली में सर्द हवाओं के चलते लोगों को पॉल्यूशन से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली के कई इलाकों में स्मॉग की परत छाई हुई है। दिल्ली के अक्षरधाम के पास AQI 354, आनंद विहार में AQI 354, इंडिया गेट के पास AQI 294 और ITO का 326 दर्ज किया गया है। वहीं सबसे ज्यादा बुरा हाल बावना का है। यहां एक्यूआई 368 पहुंच गया है।


राजधानी में कितना रहेगा तापमान ?

दिल्ली में आज तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। IMD द्वारा चेतावनी दी गई है कि दिन के समय इस हफ्ते ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, वही रात में तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो समान्य से करीब 1.6 डिग्री कम रहेगा। वहीं दिन में धूप निकलने के साथ कोहरा छंट जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। वहीं कल यानी मंगलवार 9 दिसंबर को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।

10 शहरों में चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 10 मुख्य शहरों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। जिसमें प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, आगरा, टुंडला, चंडीगढ़, दिल्ली, नैनीताल, अमृतसर और शिमला शामिल हैं। IMD का कहना है कि इन शहरो में सुबह के वक्त ड्राइवर सावधानी से गाड़ी चलाए। क्योंकि कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो जाती है, ऐसे में सड़क दुर्घटनाएं होने की संभावना रहती है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story