Delhi Suicide: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शख्स ने की आत्महत्या, पिस्तौल से खुद को मारी गोली

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शख्स ने गोली मारकर की आत्महत्या।
Delhi Man Suicide At Jantar-Mantar: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक शख्स ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शख्स पिस्तौल लेकर जंतर-मंतर स्थित धरनास्थल पर पहुंचा और खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि वह प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर पहुंचा था। वह अपने साथ एक कट्टा लेकर भी आया था, जिससे गोली मारकर उसने खुद की जिंदगी खत्म कर ली। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मृतक शख्स जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए पहुंचा था। उसे दिल्ली पुलिस ने परमिशन भी दी थी। हालांकि प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार सुबह लगभग 9 बजे हुई। शख्स ने दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए मेटल डिटेक्टर गेट के पास बनी चाय के दुकान के पास ही खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि मृतक मध्य प्रदेश का रहने वाला था। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Delhi: A protester allegedly committed suicide by shooting himself at Jantar Mantar. Reports suggest that he had come to participate in a protest for which permission had been granted by the Delhi Police, but he took his life before it began. The incident occurred near a tea… pic.twitter.com/YrirDfgLX7
— IANS (@ians_india) November 10, 2025
जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी अपने साथ कट्टा लेकर आया था। उसने पुलिस द्वारा लगाए मेटल डिटेक्टर को पार नहीं किया और उसके पहले ही खुद को गोली मार ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर प्रदर्शन स्थल तक कट्टा कैसे पहुंचा। मामले की जांच जारी है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
