Janakpuri Road Accident: दिल्ली जनकपुरी में नोएडा जैसा हुआ हादसा, इंजीनियर युवराज की तरह हुई बाइक सवार की मौत

A motorcyclist died after falling into a pit dug by the Delhi Jal Board in Janakpuri Delhi
X

दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्डे में गिरने से बाइक सवार की हुई मौत

Janakpuri Road Accident: दिल्ली के जनकपुरी में नोएडा जैसा ही एक हादसा हुआ है। यहां दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्डे में गिरने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जानिए क्या है पूरा मामला?

Janakpuri Road Accident: राजधानी दिल्ली के जनकपुरी से नोएडा जैसे हादसे की खबर सामने आ रही है। जिस तरह से प्राधिकरण और सिस्टम की लापरवाही से नोएडा में इंजीनियर युवराज की जान गई थी। वैसा ही एक हादसा दिल्ली के जनकपुरी में हुआ है। यहां दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्डे में गिरने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। इन दोनों ही हादसों में फर्क सिर्फ इतना है कि युवराज की मौत बेसबेंड के गड्डे में भरे पानी में डूबने से हुई थी जबकि इस गड्डे को दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा खोदा गया था। वहीं ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान कमल के रूप में हुई है। वह देर रात रोहणी स्थित अपने दफ्तर से घर की तरफ वापस लौट रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाइक सवार की लगातार घर वालों से बात हो रही थी लेकिन जब वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो उन्हें चिंता होने लगी और वह उसे ढूंढने के लिए निकले। लेकिन लगातार ढूंढने के बाद कमल का कुछ पता नहीं चला। सुबह करीब 7 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक सवार गड्डे में पड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, कमल दिल्ली के कैलाशपुरी का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आशीष सूद ने जताया दुख

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इस हादसे को दुखद बताते हुए कहा कि मुझे हादसे की जानकारी करीब 9 के बजे के आसपास मिली और तभी से मैं यहां मौजूद हूं। उन्होंने आगे कहा कि यहां दिल्ली जल बोर्ड का काम चल रहा था और मैंने बोर्ड को इस हादसे की जांच के सख्त निर्देश दिए हैं। अगर कोई दोषी पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी उसे बख्शा नहीं जाएगा।

सौरभ भारद्वाज ने खड़े किए सवाल

इस हादसे को लेकर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा कि, 'सड़क में गहरे गड्ढे में एक मासूम बाइक सवार गिर कर फँस गया, रात भर पड़ा रहा और मर गया। नोएडा की घटना से दिल्ली की भाजपा सरकार ने कुछ नहीं सीखा। बस रोज़ झूठ बोला जाता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story