Delhi Crime: दिल्ली में पति-पत्नी के बीच खूनी लड़ाई, घरेलू विवाद में चाकूबाजी, महिला की मौत

Woman dies in Delhi domestic violence case
X

दिल्ली में घरेलू हिंसा में महिला की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Delhi Crime: दिल्ली के मुनिरका इलाके में घरेलू विवाद में हुई लड़ाई में महिला की मौत हो गई। उसका पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानें पूरा मामला...

Delhi Domestic Dispute: राजधानी दिल्ली में रविवार को घरेलू विवाद में हुई लड़ाई में एक महिला की मौत हो गई। यह घटना नई दिल्ली के मुनिरका गांव की है, जहां पर पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के कारण लड़ाई शुरू हुई, जो खूनी खेल में बदल गई। झगड़े के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इस घरेलू हिंसा में महिला की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर है। मामले की सूचना मिलने पर किशनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आरोपी पति का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृत महिला की पहचान मणिपुर की रहने वाली थेम्पी खोंगसाई के रूप में की गई है। वहीं, घायल पति की पहचान थंगजाम विनय मेइतेई के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, रविवार यानी 12 अक्टूबर की देर रात किशनगढ़ थाना पुलिस को पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि मुनिरका के गली नंबर-1 में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो पता चला कि घर का मेन गेट अंदर से बंद है। पुलिस की टीम दरवाजा तोड़कर अंदर गई, तो पता चला कि बाथरूम का दरवाजा भी अंदर से बंद है।

पुलिस ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने बाथरूम का भी दरवाजा तोड़ दिया। बाथरूम में अंदर जाते ही पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने देखा कि वहां पर पति-पत्नी खून से लथपथ बेहोश पड़े थे। उनके गले पर गहरे घाव थे। पुलिस ने तुरंत दोनों को एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुरुष की हालत गंभीर बनी हुई है।

मणिपुर के रहने वाले हैं दंपति

जानकारी के मुताबिक, दंपति मणिपुर के रहने वाले हैं। मृतक थेम्पी खोंगसाई मणिपुर के सेनापति जिले की रहने वाली थी। वह मुनिरका गांव में ब्यूटीशियन का काम करती थी। वहीं, उसका पति थांगजम विनी मीतई भी मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के मोइरांग उपखंड का रहने वाला है। वह इलाके में बाबा बेकरी के पास एक किराना दुकान चलाता है।

महिला ने अपने पिता को दी थी जानकारी

स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि दंपति पिछले 3 साल से साथ रह रहे थे। घटना से एक दिन पहले उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। महिला ने अपने पिता को फोन करके जानकारी भी दी थी। इसके बाद पिता ने मकान मालिक को फोन करके बताया, जिसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस मौके पर पहुंची, तो कमरे का दरवाजा बंद मिला।

अंदर जाने पर दोनों बाथरूम के फर्श पर खून से लथपथ पाए गए। पुलिस के अनुसार, महिला की गर्दन के पिछले हिस्से पर गहरा घाव था, जिससे बहुत ज्यादा खून बह रहा था। वहीं, पुरुष की गर्दन पर भी चाकू के घाव निशान थे। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story