Delhi-Haryana Weather: दिल्लीवासियों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, जानें हरियाणा के 13 जिलों का क्या रहेगा हाल

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Delhi-Haryana Weather: दिल्ली के लोगों को पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। चिलचिलाती गर्मी की वजह से लोग परेशान हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज 21 मई को आंधी के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में संभावना जताई गई है कि दिल्ली के लोगों को आज गर्मी से राहत मिलेगी।
दूसरी तरफ हरियाणा के लोग भी इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। हरियाणा के कुछ जिलों में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। यहां पढ़िये कि दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा के मौसम का आज क्या मिजाज रहेगा?
दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 21 और 22 मई को बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। ऐसा भी कहा जा रहा है दिल्ली में आज ज्यादातर समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा थंडरस्टॉर्म, बिजली चमकने और 30-40 की स्पीड से धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है।
दोनों दिन गाजियाबाद और गौतबुद्ध नगर में भी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में 21 और 22 मई दोनों दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 23 से 26 मई तक दिल्ली में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
हरियाणा में मौसम का क्या रहेगा हाल ?
हरियाणा के कई जिलों में भी ज्यादा गर्मी होने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 मई को हरियाणा के 13 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में हिट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य 9 जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।
गर्मियों की छुट्टी का ऐलान
प्रदेश में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग की ओर सरकारी समेत प्राइवेट स्कूलों में 1 जून से लेकर 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। यहां तक कि स्कूलों के समय में भी बदलाव कर दिया गया है।
22 मई को मौसम सामान्य रहेगा, जबकि 23 मई को अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज, चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
