Delhi Education: दिल्ली के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा 'RSS' का पाठ, कई स्वतंत्रता सेनानी भी शामिल

Education Minister Ashish Sood Announcement
X
शिक्षा मंत्री आशीष सूद की घोषणा।
Delhi Education: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और स्वतंत्रता सेनानियों का पाठ पढ़ाया जाएगा।

Delhi Education: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 'राष्ट्रनीति' कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस और स्वतंत्रता सेनानियों का पाठ पढ़ाया जाएगा। शिक्षा मंत्री अशीष सूद ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब स्कूलों में वीर सावरकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के पाठ पढ़ाए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री अशीष सूद ने कहा कि छात्रों में नागरिक और सामाजिक चेतना पैदा करने के लिए 'राष्ट्रनीति' कार्यक्रम के तहत ये पाठ पढ़ाने शुरू किए जाएंगे। इस कदम का मकसद छात्रों में मौलिक कर्तव्यों पर ध्यान केंद्रित करना है। उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए शैक्षिक कार्यक्रम 'राष्ट्रनीति' के तहत ये नया अध्याय जोड़ा जाएगा। इस पहल का मकसद है कि बच्चों में नागरिक जागरुकता के साथ ही राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देना है।

पाठ्यक्रम के एक भाग में बच्चों को RSS की उत्पत्ति, इतिहास और उसकी विचारधारा के बारे में बताया जाएगा। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं और स्वतंत्रता आंदोलनों के दौरान उसके कार्यकर्ताओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी जाएगी। जानकारी के अनुसार, इन पाठों का मकसद है कि आरएसएस का जो दुष्प्रचार किया गया है, उसे दूर करना है। आजादी की लड़ाई में आरएसएस की भागीदारी के साथ ही सामाजिक कार्यों में योगदान के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा आरएसएस की स्थापना और उसके द्वारा किए गए राहत कार्यों के बारे में बताया जाएगा। साथ ही वीर सावरकर, सुभाष चंद्र बोस और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए काफी तैयारियां की जा चुकी हैं।

  • इसके लिए किताबें तैयार हो चुकी हैं और एनसीईआरटी में ट्रेनिंग सेशन चल रहे हैं।
  • पाठ्यक्रम और विवरण के बारे में चर्चा की जा रही है।
  • साथ ही इस बात पर भी अध्ययन किया जा रहा है कि किन कक्षाओं में कौन से अध्याय पढ़ाए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने 18 सितंबर को 'राष्ट्रनीति' कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। ये शुरुआत भारत मंडपम में 'नमो विद्या उत्सव' के तहत किया गया। इसकी तैयारियां चल रही हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story