Delhi Smart Classroom: दिल्ली के स्कूलों में बनेंगे 18,966 नए स्मार्ट क्लासरूम, 900 करोड़ होंगे खर्च

Delhi Smart Classroom
X

दिल्ली के स्कूलों में बनेंगे 18,966 नए स्मार्ट क्लासरूम। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Delhi School Smart Classroom: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अगले 5 सालों के अंदर 18,966 नए स्मार्ट क्लासरूम बनाए जाएंगे। सीएम रेखा गुप्ता की कैबिनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

Delhi School Smart Classroom: दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करने जा रही है। राजधानी के सरकारी स्कूलों में कुल 18,996 नए स्मार्ट क्लासरूम बनाए जाएंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार 900 करोड़ रुपए खर्च करेगी, जिसके प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। मंगलवार को दिल्ली सरकार कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें टूरिज्म, हेल्थ समेत अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

सरकार का मकसद है कि दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत दिल्ली के स्कूली बुनियादी ढांचे में अभी तक के सबसे बड़े बदलावों में से एक है।

क्या होते हैं स्मार्ट क्लासरूम?

बता दें कि स्मार्ट क्लासरूम में हाईटेक उपकरण लगे होते हैं, जिससे बच्चों को ज्यादा बेहतर तरीके से पढ़ने और समझने में मदद मिलती है। साथ ही टीचरों को भी छात्रों को पढ़ाने में आसानी होती है। इनमें स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, इंटरनेट कनेक्टिविटी और लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम जैसे उपकरण शामिल होते हैं।

कब बनेंगे स्मार्ट क्लासरूम?

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि साल 2029-30 तक दिल्ली में स्मार्ट क्लासरूम की संख्या 21,412 हो जाएगी। अगले 5 सालों तक हर साल 4,000 से ज्यादा स्मार्ट क्लासरूम तैयार किया जाएंगे। इस योजना पर कुल 900 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस दौरान मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कुल 37,778 क्लासरूम बनाए हैं। पिछले 10 सालों (2014-2024) के अंदर सिर्फ 799 स्मार्ट बोर्ड लगाए गए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट बोर्ड की जरूरत है।

सीएम श्री स्कूलों में लगेंगे स्मार्ट बोर्ड

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि दिल्ली सरकार सीएम श्री स्कूलों को लेकर भी काम कर ही है। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली के 75 सीएम श्री स्कूलों में 2,446 स्मार्ट बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया आखिरी चरण में है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story