Delhi Govt: प्रदूषण का असर...दिल्ली के सरकारी दफ्तरों का बदला समय, क्या होगी नई टाइमिंग?

Delhi Govt Office Timing Changed
X

दिल्ली में सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव।

Delhi Govt Office Timing: राजधानी दिल्ली में सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। शहर में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए यह फैसला लिया गया है। जानें नई टाइमिंग...

Delhi Govt Office Timing Changed: राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने सर्दियों के लिए सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग में बदलाव किया है। शहर की सड़कों पर वाहनों की भीड़ कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। नई टाइमिंग के अनुसार, अब दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेंगे, जबकि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुलेंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद यह फैसला लिया। उनका कहना है कि सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए हर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में यह कदम उठाया गया है।

कब तक लागू रहेगी नई टाइमिंग?

दिल्ली सरकार के अनुसार, सर्दियों के मौसम के लिए सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। नई टाइमिंग 15 नवंबर, 2025 से 15 फरवरी, 2026 तक लागू रहेगी।

बता दें कि अभी दिल्ली सरकार के कार्यालयों का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक है। वहीं, एमसीडी के ऑफिस सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुलते हैं। इन दोनों दफ्तरों की टाइमिंग में सिर्फ 30 मिनट का अंतर है। इसकी वजह से सड़कों पर भरी जाम की समस्या देखने को मिलती है। इससे वायु प्रदूषण भी बढ़ जाता है।

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए लिया फैसला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा अगर दोनों संस्थानों के खुलने और बंद होने के समय में अधिक अंतर रखा जाए, तो सड़कों पर एक साथ वाहनों की संख्या घटेगी और इससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक में प्रदूषण बढ़ने की संभावना नजर आ रही है। इसके चलते सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव किया जा रहा है।

दिल्ली की जनता को मिलेगी राहत

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस फैसले से ट्रैफिक कम होगा। इसके साथ ही नागरिकों को बेहतर वायु गुणवत्ता भी मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह व्यवस्था सर्दियों के पूरे मौसम में सख्ती से लागू की जाए। साथ ही ट्रैफिक और प्रदूषण के स्तर की निरंतर निगरानी रखी जाए।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story