Yamuna: दिल्ली में यमुना किनारे तैनात होगी खास सेना, सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

Delhi government seeks Territorial Army for Yamuna
X

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के पार

Delhi Yamuna: दिल्ली में यमुना किनारे अतिक्रमण और गंदगी को रोकने के लिए खास सेना तैनात की जाएगी। इसके लिए दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है।

Delhi Yamuna: राजधानी दिल्ली में यमुना के डूब क्षेत्र में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। यमुना किनारे कहीं पर मलबा डाल दिया जाता है, तो कहीं पर अस्थाई निर्माण हो रहा है। इससे यमुना नदी का काफी नुकसान हो रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए दिल्ली सरकार ने केंद्र से सहायता मांगी है।

दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि यमुना किनारे टेरिटोरियल आर्मी तैनात की जाए। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार को यमुना किनारे आर्मी तैनात करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

जल्द मिल सकती है मंजूरी

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि उम्मीद की इस प्रस्ताव को जल्द ही केंद्र से मंजूरी मिल जाएगी। यमुना नदी के किनारे टेरिटोरियल आर्मी तैनात होने से मलबा डालने, गंदगी फैलाने, अवैध खनन पर रोक लगाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पहली बार अप्रैल में यह प्रस्ताव रखा गया था, हालांकि अब केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया है। बता दें कि टेरिटोरियल आर्मी एक स्वैच्छिक, अंशकालिक रिजर्व बल है, जो आपदा और आपात जैसी स्थिति में सेवाओं के संचालन में मदद करता है। साल 2023 में यमुना को प्रदूषित करने वाले अनटैप्ड ड्रेन की निगरानी के लिए इसकी एक कंपनी तैनात की गई थी, जिसे बाद में हटा लिया गया था।

मंत्री ने की जनता से अपील

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा बुधवार को दिल्ली के आईटीओ स्थित यमुना घाट पर 'दिल्ली को कूड़े से आजादी' अभियान के तहत साफ सफाई के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ने लोगों से अनुरोध किया कि नदी किनारे कचरा न फेंकने जाए। उन्होंने कहा कि लोग पूजा करने के बाद प्लास्टिक की थैली और अन्य कचरा नदी के किनारे फेंक देते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story