Saurabh Bhardwaj: 'झूठ बोलकर छठ की पूजा...,' AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर साधा निशाना

Saurabh Bhardwaj criticized the Delhi government
X

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली सरकार पर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने गंदे पानी में छठ मैया की पूजा कराकर पाप किया है।

Saurabh Bhardwaj: राजधानी दिल्ली में यमुना की सफाई का मुद्दा दशकों से बना हुआ। यह मुद्दा अपने आप में इतना बड़ा है की राजनीतिक पार्टियां इसे अपने चुनावी अभियान में फ्रंट पर रखती हैं। इसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में एक बार फिर से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने झूठ बोलकर सीवर के पानी से छठी मईया की पूजा करा दी और उसी पानी से सूर्य भगवान को अर्घ भी लगवा दिया। सौरभ भारद्वाज ने मनजिंदर सिंह सिरसा के बयान के बाद यह पलटवार किया है।


सरकार ने गंदे पानी से कराई पूजा-सौरभ भारद्वाज

इन दिनों सौरभ भारद्वाज दिल्ली की भाजपा सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। उन्होंने पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा यमुना पर दिए गए बयान को लेकर एक बार फिर से हमला किया है। उन्होंने बुधवार को दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम रेखा गुप्ता की सरकार ने बहुत बड़ा पाप किया है। उन्होंने लिखा,' रेखा गुप्ता ने पाप किया है भाजपा की सरकार ने पाप किया है। झूठ बोलकर सीवर के पानी से छठी मैया की पूजा और सूर्य भगवान को अर्घ्य दिलवा दिया, ये पाप है।'

यमुना का पानी दूषित-AAP

दरअसल कई सालों बाद दिल्ली सरकार ने यमुना नदी के किनारे छठ पूजा के आयोजन की इजाजत दी थी। और कई घाटों का निर्माण कराया और इस बार लाखों की संख्या में लोगों ने दिल्ली में यमुना के किनारे छठ का महापर्व मनाया। दिल्ली सरकार ने इसके लिए यमुना की साफ सफाई को लेकर कई इंतजाम किए। लेकिन आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि दिल्ली का पानी पहले की तरह ही दूषित है। आम आदमी पार्टी ने मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की एक वीडियो क्लिप शेयर किया। इस वीडियो में सिरसा यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि यमुना का पानी अभी भी डुबकी लगाने के योग्य नहीं है। क्योंकि इसमें सीवर का पानी मिल रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story