Delhi Government: भाई-दूज पर महिलाओं को मिलेगा फ्री बस यात्रा का पिंक कार्ड, ट्रांसजेंडर्स को भी मिलेगा लाभ

Delhi Government provide Pink Card for Delhi Women
X

दिल्ली की महिलाओं को भाई-दूज पर मिलेगा पिंक कार्ड।

Delhi Government: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए भाई-दूज के मौके पर बड़ी घोषणा की है। सरकार महिला यात्रियों और ट्रांसजेंडर्स को फ्री बस यात्रा का पिंक कार्ड देगी।

Delhi Government: दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों को अब शहर में यात्रा का एक नया अनुभव मिलने जा रहा है। दिल्ली सरकार सहेली पिंक कार्ड योजना को डिजिटल बनाने जा रही है। इस कार्ड को न केवल डीटीसी बसों में, बल्कि मेट्रो सहित अन्य सार्वजनिक वाहनों में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस कार्ड को भाई-दूज के आसपास लागू किया जा सकता है, वहीं इसे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

जितने रंग उतनी सुविधाएं

बताया जा रहा कि यह कार्ड तीन रंगों में लागू किए जाएंगे। हर रंग की एक अलग सुविधा होगी।

  • पिंक कार्ड से दिल्ली में रहने वाली महिलाओं और ट्रांसजेंडर को फ्री बस यात्रा मिलेगी।
  • ब्लू कार्ड सामान्य यात्रियों के लिए प्रीपेड मोबिलिटी कार्ड होगा।
  • इसके अलावा ऑरेंज कार्ड मासिक धारकों,वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों के लिए डिजिटल पास होगा।

इन कार्डों को राष्ट्रीय सामान्य गतिशील कार्ड के तौर पर डिजाइन किया जाएगा,जो सभी सार्वजनिक वाहनों जैसे मेट्रो,बस और अन्य परिवहन के सभी साधनों में यात्रा का समान अनुभव देगा। वहीं पिंक कार्ड केवल दिल्लीवासियों के लिए होगा और इसके लिए आपके पास दिल्ली का वैध निवास प्रमाण पत्र होना अति आवश्यक है।

दिल्ली की डीटीसी बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के लिए अभी तक कागज के टिकट दिए जाते थे। लेकिन अब इसकी जगह पिंक कार्डों का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे यह प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी बनेगी। दिल्ली की सभी डीटीसी बसों में कार्ड रीडिंग की मशीन लगाई जा चुकी है। इसके अलावा डीआईएमटीएस और क्लस्टर बसों में इन मशीनों को जल्द लगाया जाएगा।

दो तरह के होंगे यह कार्ड

  • इन कार्डों में दो तरह के कार्ड होंगे,पहले जो जीरो केवाईसी कार्ड होंगे। इन्हें मोबाइल नंबर और आधार ओटीपी के माध्यम से तुरंत उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह कार्ड प्रीपेड ट्रैवल कार्डों की तरह काम करेंगे।
  • इसके अलावा दूसरे फुल केवाईसी कार्ड होंगे। इस कार्ड में धारक की व्यक्तिगत जानकारी और फोटो भी उपलब्ध होगी। इस कार्ड को बैंक द्वारा भी लिया जा सकता है। वहीं यह ठीक डेबिट कार्ड की तरह काम करेगा।

हर दिन कितने यात्री करते हैं यात्रा

दिल्ली की बसों में हर दिन लगभग 29 लाख यात्री यात्रा करते हैं। जनवरी 2025 के डेटा के अनुसार, दिल्ली की बसों में 14.3 लाख पुरुष और 14.8 लाख महिला यात्री यात्रा करते थे। वहीं 2024-25 में 7.3 लाख सामान्य पास और 3.5 लाख रियायती पास जारी किए गए थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story