Delhi Gold Rate: दिल्ली में सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड, चांदी की कीमत में भी जबरदस्त उछाल

Gold and  Silver Rate
X

सोने-चांदी की कीमत।

Delhi Gold Rate: त्योहारों का सीजन है और ऐसे में सोने-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ये आपकी जेब हल्की हो सकती है। बीते कुछ दिनों से सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है।

Delhi Gold Rate: करवा चौथ आने वाला है। इसके बाद देश में धनतेरस और दीवाली की धूम होगी। दीवाली के बाद शादी का सीजन भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में लोग सोने और चांदी की ज्वेलरी खरीदते हैं। हालांकि इस बार सोना-चांदी खरीदना आपकी जेब हल्की कर सकता है। सोने की कीमत में लगातार उछाल देखने को मिला रहा है, वहीं चांदी की खरीदारी करना भी जेब पर भारी पड़ सकता है।

बुधवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 201 रुपए की बढ़त के साथ 12408 रुपए प्रति ग्राम पहुंच गई। इस हिसाब से सोने की कीमत 1,24,080 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इतना ही नहीं चांदी की कीमत में 3000 रुपए प्रति किलोग्राम का उछाल देखने को मिला। इस हिसाब से चांदी की कीमत 1,60,000 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई।

बता दें कि इस सप्ताह सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। 6 अक्बटूर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,20,920 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 7 अक्बटूर को ये कीमत बढ़कर 1,22,070 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। वहीं 8 अक्बटूर को सोना सारे रिकॉर्ड तोड़कर 1,24,080 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।


वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 6 अक्टूबर को 1,10,850 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 7 अक्टूबर को ये कीमत बढ़कर 1,12,000 रुपए पहुंच गई। आज 8 अक्टूबर को 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,750 रुपए पहुंच गई है।


वहीं अगर चांदी की कीमतों की बात करें, तो त्योहार के सीजन में चांदी की कीमतों में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। 6 अक्टूबर को एक किलोग्राम चांदी की कीमत 1,56,000 रुपए थी। 6 अक्टूबर को एक किलोग्राम चांदी की कीमत में 1 हजार रुपए की बढ़त दर्ज की गई। इसके बाद 7 अक्टूबर को चांदी की कीमत बढ़कर 1,57,000 हो गई। 8 अक्टूबर को सीधे 3000 रुपए की उछाल दर्ज की गई और चांदी की कीमत 1,60,000 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story