Delhi Flood: दिल्ली का सबसे बड़ा श्मशान घाट हुआ जलमग्न, अंतिम संस्कार पर रोक

Nigambodh Ghat Cremation Halted
X

दिल्ली के निगमबोध घाट पर रोका गया अंतिम संस्कार।

Yamuna Flood: दिल्ली के सबसे बड़े श्मशान घाट में पानी घुस गया है। इसके कारण घाट पर अंतिम संस्कार पर रोक लगा दिया गया है।

Yamuna Flood: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। यमुना नदी का जलस्तर 207 मीटर के पार चला गया है। इसके कारण दिल्ली से सबसे बड़े श्मशान घाट निगमबोध घाट में भी यमुना नदी का पानी भर गया है। इसके कारण घाट पर अंतिम संस्कार पर रोक लगा दी गई है।

एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 2 घंटे पहले ही शवदाह गृह में दाह संस्कार बंद कर दिया गया था। अधिकारी ने कहा कि अब सिर्फ सुबह शुरू होने वाले अनुष्ठान ही पूरे किए जा रहे हैं।

बता दें कि निगमबोध घाट लाल किले के पीछे रिंग रोड पर स्थित है। यह शहर का सबसे पुराना और बड़ा श्मशान घाट है, जिसकी क्षमता 42 शवदाह स्थलों की है।

राहत शिविर में भी भरा पानी

यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे यमुना किनारे बसे इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। बाढ़ का पानी निचले इलाकों में लोगों के घरों में घुस गया है। इतना ही नहीं, यमुना बाजार में लोगों के रहने के लिए राहत शिविर बनाए गए थे, उसमें भी बाढ़ का पानी भर गया। अब वहां के लोगों को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जा रहा है।

क्या बोले एनडीआरएफ अधिकारी?

दिल्ली में बाढ़ के हालातों पर एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शहीदी ने कहा मंगलवार दोपहर से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति और खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एनडीआरएफ की 4 टीमें तैनात की गई हैं और लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया है।

पुराने रेलवे ब्रिज भी बंद

वहीं, बीते मंगलवार को दिल्ली के पुराने लोहा पुल पर भी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इसके बाद बुधवार को सुबह ट्रेनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार जाने के बाद यह फैसला लिया गया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story