Delhi Temples: दिल्ली के इन मंदिरों में परेशानियों से मिलेगी मुक्ति! बदल सकता है भाग्य

दिल्ली में प्रसिद्ध मंदिर।
Delhi Temples: दिल्ली में विभिन्न देवी-देवताओं के अनेक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं। हर मंदिर की अपनी विशिष्टता है। ये मंदिर जीवन की अलग-अलग परेशानियों और चुनौतियों का समाधान करने में सहायक होती हैं। इसी मान्यता के कारण लोग इन मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि देवी-देवताओं के दर्शन करने से सकारात्मक ऊर्जा के साथ नई दिशा भी मिलती है।
हनुमान मंदिर

दिल्ली के कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर है। कहा जाता है कि अगर कोई 3 या 5 मंगलवार लगातार इस मंदिर में दर्शन करने आता है, तो उसकी हर बड़ी समस्या हल हो जाती है। पुजारियों और श्रद्धालुओं का कहना है कि बहुत स लोगों ने इसका एक्सपीरिएंस किया है।
कालकाजी मंदिर

दिल्ली का कालकाजी मंदिर मां काली का एक प्रसिद्ध मंदिर है। कहा जाता है कि ये मंदिर पांडवों द्वारा बनाया गया था। ये दुर्गा मां के अवतार मां काली को दर्शाता है। इस मंदिर में अक्सर लोग अपने ऊपर काले जादू और बुरी नजर से बचने के लिए आशीर्वाद लेने आते हैं।
गौरीशंकर मंदिर

दिल्ली के चांदनी चौक में गौरीशंकर का मंदिर है। ये मंदिर भगवान शिव और गौरी माता को समर्पित है। इस मंदिर में दोनों एक साथ विराजमान हैं। लोग अकसर सोमवार को जाकर भगवान शिव की शिवलिंग पर जल चढ़ाकर मनोकामना मांगते हैं। कहा जाता है कि यहां आने वाले लोगों की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
झंडेवालान मंदिर

दिल्ली में माता वैष्णों को समर्पित झंडेवालान मंदिर है। यहां अकसर लोग मंगलवार और शनिवार को आते हैं। कहा जाता है कि दिन में यहां पर मां की आरती होती है। इस दौरान आप मां से जो भी मनोकामना करते हैं, वो पूरा हो जाता है।
काल भैरव मंदिर

दिल्ली के छतरपुर इलाके में काल भैरव मंदिर है। कहा जाता है कि अगर किसी के ऊपर कोई काला जादू या तंत्र किया गया हो, तो यहां जाकर छुटकारा मिल सकता है। भैरव देवता को उनकी मनपसंदीदा चीज अर्पित करनी होती है। इसके बाद आपके ऊपर काले तंत्र को भैरव देवता अपने आशीर्वाद से हटा देते हैं।
