Delhi Fashion Designer: दिल्ली के मशहूर फैशन डिजाइनर, रणबीर कपूर से प्रियंका चोपड़ा तक सब हैं फैन

Famous Fashion Designer of Shoes
X

जूतों के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर।

Delhi Fashion Designer: दिल्ली के कुछ फैशन डिजाइनर आज अपने हुनर और क्रिएटिव सोच से बॉलीवुड में पहचान बना चुके हैं। उनके डिजाइन किए गए फुटवियर न सिर्फ फैशन का हिस्सा हैं, बल्कि एक नई भारतीय डिजाइन संस्कृति की पहचान भी बन रहे हैं।

Delhi Fashion Designers: देश की राजधानी दिल्ली न सिर्फ राजनीति और इतिहास के लिए जानी जाती है बल्कि फैशन के लिए भी पूरी दुनिया में फेमस है। दिल्ली-एनसीआर के कई फैशन डिजाइनर बहुत मशहूर हो चुके हैं, जो बॉलीवुड में अपनी खास पहचान रखते हैं। इनके बनाए गए हैंडक्राफ्टेड और कस्टमाइज्ड फुटवियर रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, विद्या बालन, सारा अली खान से लेकर और कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटी पहनते हैं। चलिए जानते हैं इन डिजाइनर के बारे में जिनके जूतों की पूरी फिल्म इंडस्ट्री दीवानी हैं।

मीरा दुरेजा


मीरा दुरेजा दिल्ली-एनसीआर की जानी मानी आर्टिस्ट हैं, जो बंजारन स्टूडियो की फाउंडर हैं। उन्होंने ही बंजारन स्टूडियो नाम का अपना ब्रांड खड़ा किया, जहां पर हैंडक्राफ्टेड फुटवियर बनाए जाते हैं। उनके द्वारा डिजाइन किए गए जूते कई बॉलीवुड एक्टर पहन चुके हैं। जिनके नाम रितेश देशमुख, मनोज बाजपेयी, के.के.मेमन, राजकुमार राव, टिस्का चोपड़ा हैं। उनके बनाए गए फुटवियर में पारंपरिक कला और आधुनिक डिजाइन का सुंदर मेल देखने को मिलता है।

अभिषेक शर्मा और सुहैल ढोल



अभिषेक शर्मा और सुहैल ढोल dmodot ब्रांड के संस्थापक हैं। इन दोनों ने मिलकर dmodot नाम से एक लग्जरी फुटवियर ब्रांड शुरू किया है। इस ब्रांड को पुरूषों के स्टाइलिश और कम्फर्टेबल जूते बनाने के लिए जाना जाता है। राजकुमार राव, कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी और कई सेलिब्रिटीज इनके डिजाइन किए हुए जूते पहन चुके हैं।

सुगंधा त्यागी


सुगंधा त्यागी दिल्ली में अपने अनोखे हैंड पेंटेड स्निकर्स के लिए जानी जाती हैं। ये किसी साधारण स्नीकर्स को अपने रंगों और डिजाइन से यूनिक बना देती है। हाल ही में रणवीर सिंह उनके बनाए कस्टमाइज्ड जूते पहनते नजर आए थे। सुगंधा के फुटवियर युवाओं में बहुत फेमस हैं। इसको हैंड पेंटेड स्नीकर्स की रानी कहा जाता है।

सैगुन ग्रोवर


सैगुन ग्रोवर को कस्टमाइज्ड स्नीकर्स का उस्ताद कहा जाता है। इस समय उनको भारत में कस्टमाइज्ड स्नीकर्स डिजाइन करने वाले टॉप डिजाइनरों में गिना जाता है। ये टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके हर जूतों को यूनिक बना देते हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी इनके कस्टमाइज्ड स्नीकर्स को पहनते है।

मंदिरा विर्क


मंदिरा विर्क फैशन इंडस्ट्री में काफी नाम बना चुकी हैं। उनके डिजाइन किए गए फुटवियर को प्रियंका चोपड़ा, हरनाज सिंधू, लारा दत्ता, मलाइका अरोड़ा,सुष्मिता सेन, ईशा गुप्ता और सैफ अली खान पहन चुके हैं। उनके डिजाइन में पारंपरिक भारतीय कला के साथ मॉडर्न लुक का मेल दिखाई देता है।

आयुष दीवान


दिल्ली के आयुष दीवान मॉडेलो डोमानी ब्रांड नाम के संस्थापक हैं। उन्होंने मॉडेलो डोमानी नाम से लग्जरी फुटवियर ब्रांड की शुरुआत की। उनके बनाए लेदर बूट्स और स्टाइलिश महिलाओं के जूते बॉलीवुड और क्रिकेट जगत दोनों में लोकप्रिय हैं। अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सुनील गावस्कर उनके ब्रांड के ग्राहक रह चुके हैं।

अंशुल सूद और नेहा कुमठेकर


अंशुल सूद और नेहा कुमठेकर दिल्ली-एनसीआर के OCEEDEE ब्रांड की बेस्ट डिजाइनर जोड़ी है। इन दोनों ने OCEEDEE नाम का फुटवियर ब्रांड लॉन्च किया था। इसके जूते विद्या बालन, अदिति राव हैदरी, सारा अली खान, कल्कि कोचलिन और नेहा धूपिया और कई एक्ट्रेस पहनती हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story