Crime Report: दिल्ली में इस साल बढ़े मर्डर के केस, इन अपराधों में आई कमी

Delhi Crime
X

दिल्ली क्राइम

Delhi Crime Report: दिल्ली पुलिस ने साल 2025 के शुरुआती 6 महीनों की क्राइम रिपोर्ट जारी किया है। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल गंभीर अपराधों के मामलों में गिरावट आई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Delhi Crime Report: राजधानी दिल्ली में आए दिन हत्या, लूटपाट, चोरी डकैती के मामले सामने आते रहते हैं। हालांकि इस साल कुछ गंभीर अपराधों के मामलों में कमी देखने को मिली है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को साल 2025 के शुरुआती 6 महीनों का क्राइम डाटा शेयर किया। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल के मुताबिक, हत्या के मामलों में 3.73 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। इस साल 1 जनवरी से लेकर 30 जून तक 250 हत्या के केस दर्ज हुए, जबकि साल 2024 में शुरुआती 6 महीनों में 241 मर्डर केस दर्ज हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या के मामलों के अलावा अन्य गंभीर अपराधों में कमी आई है।

आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 की तुलना में इस साल लूट के मामलों में 22.88 फीसदी कमी देखने को मिली है। इसके अलावा स्नैचिंग के मामले में 25.97 फीसदी, सेंधमारी में 25.40, घर में चोरी के मामलों में 16.07 फीसदी और गाड़ी चोरी के मामले में 5.98 फीसदी की गिरावट आई है।

गंभीर अपराधों में भी कमी

2024 के शुरुआती 6 महीनों की तुलना में इस साल रेप और पॉक्सो से जुड़े के मामलों में 10.38 फीसदी की गिरावट आई है। इसके अलावा छेड़छाड़ के मामलों में 12.50 फीसदी केस कम दर्ज किए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, हत्या की कोशिश, रेप, डकैती और फिरौती जैसे गंभीर अपराधों साल 2024 की तुलना में 13.13 फीसदी गिरावट आई है। पिछले साल इस तरह के 2,543 केस दर्ज हुए थे, जबकि इस साल अभी तक 2,209 केस दर्ज किए जा चुके हैं।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (क्राइम) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के बाद से अपराधों में कमी देखने को मिली है। पुलिस ने अपराधियों का डेटा तैयार कर उनकी कुंडली बनाई है। इसके साथ ही फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) से भी काफी मदद मिल रही है। बताया जा रहा है कि टेक्नोलॉजी के जरिए मामले को जल्दी सॉल्व करने में आसानी होती है।

महिला से जुड़े अपराधों में भी गिरावट

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, महिलाओं के खिलाफ होने वाले क्राइम में भी कमी देखने को मिली है। साल 2024 के शुरुआती 6 महीने में रेप और पॉक्सो के 1,040 केस दर्ज हुए थे, जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान 932 मामले दर्ज हुए हैं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'ऑपरेशन शिष्टाचार' लॉन्च किया गया। इससे काफी अच्छे रिजल्ट सामने आए।

इसके अलावा क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल और जिल पुलिस आपस में मिलकर बेहतर तरीके से कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए काम रहे हैं। इससे ज्यादा इसका फायदा हो रहा है। साथ ही टेक्नोलॉजी के जरिए से अपराधियों तक पहुंचने में भी आसानी होती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story