Delhi Crime: संपत्ति विवाद में दादा को मारी गोली, वहीं शाहबाद डेयरी में चाकूबाजों ने की युवक की हत्या

i crime news
X

 

Delhi Crime: दिल्ली के चांदनी महल इलाके में पोतों ने संपत्ति विवाद में अपने दादा पर गोली चला दी। पीड़ित का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Delhi Crime: दिल्ली के चांदनी महल इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पोतों ने अपने 72 वर्षीय दादा शहाबुद्दान को गोली मार दी। पूरा मामला संपत्ति विवाद का बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया कि पीड़ित बुजुर्ग और उसके बेटे व पोतों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण पोतों ने दादा पर गोली चला दी। आनन-फानन में पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित शहाबुद्दीन का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर है। पुलिस ने हत्या की कोशिश के मामले में शिकायत दर्ज कर ली है।

वहीं दूसरी ओर दिवाली वाले दिन बाहरी दिल्ली शाहबाद डेरी थाना इलाके में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पांच से छह लोगों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार करके मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। शाहबाद डेयरी पुलिस ने हत्या समेत तमाम धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पीड़ित परिवार से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं हत्यारों का पता लगाने के लिए भी पुलिस जांच जारी है। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके बाद आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

वहीं एक अन्य मामले में एक महिला के लिव इन पार्टनर की गर्भावस्था में हत्या कर दी। वहीं महिला के पति ने हत्यारे को पकड़कर उसकी हत्या कर दी। मृतकों की पहचान आकाश की 22 वर्षीय पत्नी शालिनी और 34 वर्षीय उशु उर्फ शैलेंद्र के रूप में हपई है। जानकारी के अनुसार, शालिनी दो बच्चों की मां थी। पुलिस आयुवक्त निधिन वालसन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि महिला का 23 वर्षीय पति पत्नी को बचाते हुए घायल हो गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story