Delhi Crime: 70 से ज्यादा आपराधिक मामलों में शामिल बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार, जयपुर पुलिस ने रखा था इनाम

Faridabad Crime
X

फरीदाबाद क्राइम

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लंबे समय से वांछित चल रहे अपराधी संजय पहाड़िया संगम विहार से गिरफ्तार कर लिया है। संजय के खिलाफ 70 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Delhi Crime: जयपुर पुलिस द्वारा वांछित एक अंतरराज्यीय अपराधी, संजय पहाड़िया को दिल्ली पुलिस ने 10 जून को संगम विहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ चोरी और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन समेत करीब 70 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। जयपुर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा था। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पर करोड़ों की चोरी, लूटपाट इत्यादि मामले दर्ज हैं और वो 2022 से फरार चल रहा था।

यह आरोपी जयपुर से भागा हुआ था, जिसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार भी बरामद की है। इसके खिलाफ 2022 में जवाहर नगर थाना, जयपुर में केस दर्ज किया गया था। इतना ही नहीं, इसके खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चोरी के 70 से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं।

डीसीपी आदित्य गौतम ने इस बारे में बताया कि आरोपी संजय पहाड़िया, संगम विहार का रहने वाला है। वो करीब तीन साल से पुलिस को चकमा देकर इधर-उधर भाग रहा था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, 8 मार्च 2022 को आरोपी ने अपने सहयोगी मोहम्मद जावेद उर्फ गंजू के साथ मिलकर जयपुर जवाहर नगर इलाके में एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया था।

आरोप है कि इस मामले में उसने करोड़ों रुपए की सोने और हीरे की ज्वेलरी, लगभग एक करोड़ विदेशी मुद्रा और कुछ कीमती सामान चुराया था। इस वारदात में पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए, लेकिन आरोपी बच निकला, तभी जयपुर पुलिस ने आरोपी के उपर इनाम घोषित कर दिया।

आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली क्राइम ब्रांच को ट्रैक करने का काम सौंपा गया था। दिल्ली पुलिस द्वारा इकट्ठा की गई जानकारी के बाद, आरोपी को 10 जून को संगम विहार से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी 2004 से अपराध में संलिप्त है। पूछताछ में आरोपी ने जयपुर में चोरी की बात कबूल कर ली है, जिसमें उसके साथ रोहित चौधरी और जावेद उर्फ गंजू भी शामिल थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story