Delhi Police: लॉटरी और फ्री गिफ्ट के बहाने करते थे ठगी, नाइजीरियन समेत 6 गिरफ्तार

Delhi Police Arrested Cyber Criminals
X

दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगों को किया गिरफ्तार।

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो नाइजीरियन भी शामिल हैं।

Delhi Police: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने एक अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया। ठगी करने वाले इस गिरोह के 2 नाइजीरियन नागरिकों समेत कुल 6 ठगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जानकारी दी कि ये आरोपी फर्जी लॉटरी, उपहारों और कई आकर्षक इनामी योजनाओं के जरिए ठगी को अंजाम दिया करते थे। ये गिरोह कई सालों से सक्रिय है। इस गिरोह के सदस्य पीड़ितों को फर्जी तरीके से खोले गए बैंक खातों के माध्यम से बड़ी रकम भेजने का लालच देते थे।

आरोपियों की पहचान 45 वर्षीय शाहिद रजा, 23 वर्षीय शाहरुख खान, 25 वर्षीय विकास और 22 वर्षीय राकेश उर्फ लालू के रूप में हुई है। इसके अलावा दो नाइजीरियाई नागरिक 29 वर्षीय शेड्रैक ओनायनोर और 40 वर्षीय संडे जॉन उर्फ लिबर्टी के साथ मिलकर ठगी करते थे।

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें 7 जुलाई को सूचना मिली थी कि दिल्ली में ठगों का एक गिरोह चलाया जा रहा है, जो ऑनलाइन लॉटरी और उपहार योजनाओं के जरिए लोगों के साथ ठगी कर रहा है।

इसके बाद इस मामले में कार्रवाई करते हुए रजा को दिल्ली के पंजाबी बाग से गिरफ्तार किया गया। रजा के पास से 3.63 लाख रुपए नकद, 9 एटीएम कार्ड और 1 मोबाइल फोन मिला। मोबाइल को खंगालने के बाद उसमें आपत्तिजनक जानकारियां मिलीं। उससे पूछताछ करने पर पता चला कि इस गिरोह में नाइजीरियाई मूल के भारतीय और विदेशी नागरिक जुड़े हुए हैं।

इसके बाद की छापेमारी में शेड्रैक को दिल्ली के खानपुर से गिरफ्तार किया गया। यहां पर वो कथित तौर पर ठगी की रकम वसूल रहा था। जानकारी के अनुसार, शेड्रैक 2018 से अवैध रूप से दिल्ली में रह रहा था। उसका वीजा 2018 में ही खत्म हो चुका था। उसके पास से ठगी के आपत्तिजनक डिजिटल सबूत भी मिले हैं। रजा और शेड्रैक द्वारा किए गए खुलासों के आधार पर पुलिस ने बाकी के 4 लोगों को गिरफ्तार किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story