Delhi Fraud Case: दिल्ली में धोखाधड़ी कर दंपति भागे विदेश... 6 साल बाद पुलिस ने पकड़ा, जानें मामला

Delhi Fraud Case
X
दिल्ली में धोखाधड़ी कर फरार दंपति 6 साल बाद गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Delhi Fraud Case: दिल्ली की एक दंपति ने महिला से धोखाधड़ी की, सोना चोरी किया और विदेश फरार हो गए थे। अब 6 साल बाद पुलिस ने दंपति को एयरपोर्ट से पकड़ा है। जानें क्या है पूरा मामला...

Delhi Fraud Case: दिल्ली में प्रॉपर्टी फ्रॉड और सोना चोरी करके विदेश भाग गए दंपति को 6 साल बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान शरद ढींगरा (48) और उसकी पत्नी राखी ढींगरा (45) के रूप में हुई है। आरोप है कि दंपति 6 साल से धोखाधड़ी और चोरी के मामले में फरार चल रहे थे। आखिरकार 21 अगस्त को आरोपियों को अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया कर लिया गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दिल्ली में इंद्रपुरी के रहने वाले है।

दरअसल, साल 2019 में दंपति ने एक महिला से कथित तौर पर सोना और पैसे ठगने के बाद देश छोड़ दिया था। इसके कारण उन दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने दंपति के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें महिला ने आरोप लगाया था कि इन दोनों ने उसे शक्ति नगर में एक प्रॉपर्टी लेने के लिए कहा। शिकायतकर्ता के अनुसार, दंपति ने उनसे बिजनेस में निवेश करने के नाम पर करीब 140 सोने के सिक्के और बिस्कुट चोरी कर लिए।

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसे आगे की तारीख वाले चेक दिए थे, लेकिन वो चेक बाउंस हो गए। इसके बाद महिला ने दंपति से अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसे धमकी दी और परिवार की आपत्तिजनक चीजें इंटरनेट पर डाल दीं।

एफआईआर से पहले छोड़ा देश

धोखाधड़ी की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, तो पता चला कि आरोपी दंपति ने पहले ही देश छोड़ दिया था। इस मामले में आरोपियों को समन भेजा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके चलते उन दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया गया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी हुआ था।

21 अगस्त को ये दंपति भारत लौटे, जिसके बाद पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया। इस मामले में पुलिस अभी भी जांच कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story