Delhi CM Shri School: दिल्ली में सीएमश्री स्कूलों में एडमिशन टेस्ट की डेट बदली, जानें कब होगा एग्जाम?

Delhi CM Shri School Admission
X

दिल्ली सीएम श्री स्कूलों में एडमिशन के लिए टेस्ट की तारीख बदली।

Delhi CM Shri School Admission: दिल्ली के 33 सीएमश्री स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाले एग्जाम का शेड्यूल बदल गया है। नीचे देखें क्या हैं नई तारीखें...

Delhi CM Shri School Admission: दिल्ली के सीएमश्री स्कूलों में एडमिशन टेस्ट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। सीएमश्री स्कूलों के एडमिशन टेस्ट के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इन स्कूलों में एडमिशन के लिए 6 सितंबर को एंट्रेंस टेस्ट होने वाला था, लेकिन अब ये टेस्ट 13 सितंबर, 2025 को होगा। इस एग्जाम के लिए 10 सितंबर को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। वहीं, इससे पहले 23 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी किए जाने थे, लेकिन कुछ कारणों की वजह से एग्जाम की डेट का आगे बढ़ाना पड़ा।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 33 सीएमश्री स्कूल तैयार किए गए हैं। इन स्कूलों में कक्षा 6,7 और 8 में छात्रों का एडमिशन होगा। इसके लिए एंट्रेंस टेस्ट यानी एग्जाम करवाया जाना है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय (डीओई) के अनुसार, 10 सितंबर से छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। इसके बाद 13 सितंबर को एग्जाम होंगे।

कैसे होगा एग्जाम?

बता दें कि सीएमश्री स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाला एग्जाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। इस टेस्ट में हिंदी, अंग्रेजी, जनरल नॉलेज, मेंटल एबिलिटी और न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड जैसे सब्जेक्ट से सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए छात्रों को कुल 2.5 घंटे का समय दिया जाएगा। हालांकि, विशेष जरूरत वाले बच्चों को थोड़ा ज्यादा समय दिया जाएगा। शिक्षा निदेशालय का कहना है जल्द ही एडमिशन की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

क्या हैं सीएमश्री स्कूल?

दिल्ली के 33 सीएमश्री स्कूलों में एडमिशन लिए जाएंगे। ये स्कूल दिल्ली सरकार की नई पहल है, जिसे सरकारी शिक्षा को मजबूत करने के लिए शुरू किया गया। इन स्कूलों को पीएमश्री स्कूलों की तरह ही तैयार किया गया है। दिल्ली सरकार ने सीएमश्री स्कूलों के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड रखा है। सरकार का कहना है कि सीएमश्री स्कूल काफी ज्यादा मॉडर्न और हाइटेक होंगे, जहां पर छात्रों को बेहतर शिक्षा दी जाएगी। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, एआई लैस लाइब्रेरी समेत अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। दिल्ली के सीएमश्री स्कूल नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) 2020 के हिसाब से चलाए जाएंगे।

ये बच्चे दे सकते हैं एग्जाम?

दिल्ली के इन सीएमश्री स्कूलों में 6 से लेकर 8 तक की कक्षाओं में छात्रों के एडमिशन लिए जाएंगे। इन सभी कक्षाओं में दाखिले के लिए अगस्त में ही आवेदन लिए गए थे। सरकार ने इन सभी सीएमश्री स्कूलों में 50 फीसदी सीटें रिजर्व की हैं, जो सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों के लिए हैं। इनमें डीओई, एमसीडी, एनडीएमसी, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय शामिल हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story