Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव में कितना रहा CM रेखा गुप्ता का स्ट्राइक रेट? 18 सीटों पर की थी रैली

CM Rekha Gupta Bihar Election Rally
X

सीएम रेखा गुप्ता बिहार चुनाव रैली 

Delhi CM: बिहार की विधानसभा चुनाव में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 18 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया था। जानिए वहां कैसा रहा एनडीए का प्रदर्शन।

Bihar Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा में एनडीए गठबंधन ने प्रचंड बहुमत के साथ शानदार जीत हासिल की है। एनडीए को मिली इस बंपर जीत पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों की ड्यूटी बिहार चुनाव के प्रचार में लगाई थी। इसी कड़ी में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी बिहार में चुनाव प्रचार करने के लिए गई थीं।

सीएम रेखा गुप्ता ने एनडीए के कुल 18 उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार किया था। इनमें 17 उम्मीदवारों ने अपनी सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि एक प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। वारसलीगंज एकमात्र ऐसी सीट रही, जहां सीएम रेखा गुप्ता ने चुनाव प्रचार किया। फिर भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर आरजेडी की प्रत्याशी अनीता देवी ने भाजपा प्रत्याशी अरुणा देवी को लगभग 7 हजार वोटों से हरा दिया।

जीत के बाद जनता को लिखा पैगाम

जीत के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा 'एनडीए को प्रचंड बहुमत देने हेतु बिहार की स्नेहिल जनता को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम। बिहार में एनडीए को मिला यह ऐतिहासिक जनादेश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के सक्षम नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की विकास-परक, पारदर्शी और जन केंद्रित नीति के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। बिहार ने आज पूरे दमखम से संदेश दिया है कि वह जंगलराज, भ्रष्टाचार और दुर्बल प्रशासन नहीं, बल्कि सुशासन, स्थिरता और तेज गति से विकास चाहती है। एनडीए को मिला यह प्रचंड समर्थन ‘विकसित बिहार- विकसित भारत’ के सामूहिक संकल्प को नई शक्ति प्रदान करता है।'

जंगलराज नहीं चाहती जनता- रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि बिहार की जनता ने यह साफ संदेश दिया है कि वह जंगलराज वाली सरकार को नहीं चाहती है। बल्कि उन्हें इसके विपरीत सुशासन और तेज गति से विकास वाली सरकार चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रचंड बहुमत विकसित बिहार और विकसित भारत के सामूहिक संकल्प को एक नई ताकत प्रदान करने वाला है। बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिहार चुनाव की घोषणा होने के बाद बिहार का 4 बार दौरा किया था।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story