Delhi Politics: 'शीश महल' पर फिर छिड़ा विवाद... CM रेखा गुप्ता ने कर दिया ये ऐलान

Delhi CM Rekha Gupta
X

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता।

Delhi Politics: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक बार फिर शीश महल का जिक्र किया है। रेखा गुप्ता ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि 'आप' सरकार ने दिल्ली का खजाना खाली कर दिया था।

Delhi Politics: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर 'शीश महल' का मुद्दा गरमा गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'शीश महल' का जिक्र करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर फिर से निशाना साधा है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल के लिए 'शीश महल' एक सफेद हाथी के जैसा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो पैसा बर्बाद किया है, उसे दिल्ली के खजाने में वापस लाया जाएगा।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल जब दिल्ली मुख्यमंत्री थे, तो वह सिविल लाइंस इलाके में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित एक आधिकारिक बंगले में रहते थे। इस बंगले को बीजेपी ने 'शीश महल' का नाम दिया है। अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल सितंबर में ही सीएम के पद से इस्तीफा देकर इस बंगले को छोड़ा था।

सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को पांचजन्य द्वारा आयोजित 'आधार इंफ्रा कॉन्फ्लुएंस 2025' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बंगले यानी 'शीश महल' को बनाने के लिए दिल्ली की जनता के मेहनत की कमाई बर्बाद कर दिया। सीएम ने आगे कहा कि 'शीश महल' दिल्ली सरकार के पास एक सफेद हाथी के जैसा पड़ा हुआ है। अब सरकार सोच रही है कि इसका क्या किया जाए।

बता दें कि केजरीवाल का बंगला उनके मुख्यमंत्री रहने के समय काफी विवादों में घिरा हुआ था। इस बंगले के पुनर्निर्माण में भ्रष्टाचार और महंगे घरेलू सामानों के लेकर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे।

कितना महंगा है मुख्यमंत्री आवास?

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार, 'शीश महल' के निर्माण में 33.86 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया था। वहीं, बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने शीश महल को बनवाने में लगभग 75-80 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

दिल्ली की सीएम ने आगे कहा कि शीश महल पर पब्लिक प्रॉपर्टी के पैसे की बर्बादी देखना काफी दुखद है। उन्होंने दावा किया कि शीश महल पर खर्च किए गए पैसे को ब्याज सहित दिल्ली के सरकारी खजाने में वापस लाया जाएगा।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story