CM Rekha Gupta: दिल्ली की इन कॉलोनियों को सीएम रेखा गुप्ता ने दी गुड न्यूज, मिलेंगी ये सुविधाएं

दिल्ली की इन कॉलोनियों को सीएम रेखा गुप्ता ने दी गुड न्यूज, मिलेंगी ये सुविधाएं
X
CM Rekha Gupta: सीएम रेखा गुप्ता की ओर से यमुना नदी की सफाई को लेकर बैठक की गई। बैठक में सीएम रेखा गुप्ता ने अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने और पानी की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते दिन यानी शुक्रवार को जल आपूर्ति, सीवरेज प्रणाली और यमुना नदी की सफाई को लेकर जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में सीएम रेखा गुप्ता के अलावा कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर 2027 तक सभी अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा रेखा गुप्ता ने 45 पॉइंट एक्शन प्लान को लेकर भी चर्चा की।

बैठक में सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार यमुना की सफाई के लिए 45 पॉइंट का एक्शन प्लान तैयार करेगी। इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। बैठक में रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के हर नागरिक को साफ और पर्याप्त पानी की सप्लाई सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। सीएम ने कहा कि एक आधुनिक, स्वच्छ और विकसित दिल्ली तभी बनेगी जब हर व्यक्ति को प्योर जल और प्रभावी सीवरेज सुविधा मिलेगी। यमुना का पुनरुद्धार करना सरकार की पहली प्राथमिकता है।

यमुना की सफाई के लिए क्या काम हो रहा है?
रेखा गुप्ता ने बताया कि यमुना की सफाई के लिए सरकार नालों के ट्रीटमेंट, सीवरेज नेटवर्क के विस्तार, आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स की स्थापना जैसे काम कर रही है। सीएम ने बताया कि सरकार यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के साथ-साथ इकोसिस्टम को पुनर्जीवित कर इसे दिल्लीवासियों के लिए एक स्वच्छ, सुंदर और जीवंत नदी के रूप में विकसित करेगी।

45 पॉइंट एक्शन प्लान में क्या शामिल किया गया?
45 पॉइंट एक्शन प्लान में यमुना नदी में उपचारित जल का प्रवाह, नाला प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवेज प्रबंधन, वर्षा जल प्रबंधन, निगरानी व्यवस्था, नदी तट संरक्षण, जनसंपर्क अभियान और डेयरी अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषय मुख्य रहेंगे। यमुना किनारे और आसपास के क्षेत्रों में कचरे के अवैध निस्तारण को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story