Mini India: देश के इस शहर में बसा है छोटा भारत, जिसे कहा जाता है 'मिनी इंडिया'

Delhi City of India
X

क्यों कहते हैं दिल्ली को मिनी इंडिया

आज भारत में कई बड़े शहर स्थित हैx, इन शहरों के बीच एक ऐसा शहर, जिसे मिनी भारत के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं इस शहर के बारे में...

Mini India: आज वर्तमान समय में देश में बड़ी संख्या में शहर मौजूद हैं। इन सब शहरों की अपनी अलग कुछ विशेषता और पहचान होती है। इसमें से कुछ शहर तो वैश्विक पटल पर पहचाने जाते हैं। यही कारण है कि विदेशी पर्यटक इन शहरों की तरफ खिंचे चले आते हैं। लोग अपनी जिज्ञासाओं का अंत करने के लिए इन अनजान शहरों की ओर निकल पडते हैं। इन सब के बीच एक ऐसा शहर है जिसे मिनी इंडिया कहा जाता है। चलिए जानते है इस शहर के बारे में...

क्यों कहा जाता है मिनी भारत?

भारत की राजधानी दिल्ली को मिनी इंडिया कहा जाता है। इसका कारण ये है कि यहां देश के हर कोने-कोने से आकर लोग रह रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के लोग दिल्ली शहर में कमाने-खाने आते हैं। बाद में वो रहने का ठिकाना बनाकर यहीं पर बस जाते हैं। दिल्ली में पूरे भारत देश की संस्कृति, भाषा, खानपान और परंपराओं का मेलजोल देखने को मिलता है। यहां पर देश-भर से लोग रोजगार, शिक्षा और व्यापार के लिए आते हैं। दिल्ली में हर भाषा हिन्दी, बंगाली, भोजपुरी, गुजराती, मराठी, कन्नड़ और अन्य भाषाओं को बोलने वाले लोग रहते हैं। दिल्ली में हर राज्य का खाना आसानी से मिल जाता है। मतलब यह है कि दिल्ली में पूरे भारत का छोटा रूप देखने को मिलता है।

आज दिल्ली में बैठकर पूरे देश की सियासत को कंट्रोल किया जाता है। यहां संसद में बड़े-बड़े कानून पारित किए जाते हैं। यहां पर पार्टियों के दफ्तरों में अनेक फैसले लिए जाते हैं। दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट से लेकर संसद भवन तक दिल्ली की पहचान है। यहां लाल किला, कुतुब मीनार, राष्ट्रपति भवन आदि दिल्ली की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

मनाया जाता है हर त्यौहार

भारत में अलग धर्म और पंथ के लोग रहते हैं। इसी तरह दिल्ली में भी अलग धर्म के लोग रहते हैं। इस कारण यहां पर हर धर्म का त्योहार बिहु, लोहड़ी, होली, दिवाली, ईद, ओणम, पोंगल, गणेश चतुर्थी, बैसाखी, जगन्नाथ रथ यात्रा, उत्तरायण आदि मनाए जाते हैं। इन सब को देखते हुए कह सकते हैं कि दिल्ली भारत का छोटा रूप है। जिस कारण इस शहर को मिनी इंडिया कहा जा सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story