Delhi Murder Case: दिल्ली में गाड़ी का साइड मिरर टूटने से हुई हिंसक झड़प, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक

In Delhi a young man was murdered over a minor dispute
X
दिल्ली में मामूली विवाद के चलते युवक को उतारा मौत के घाट
Delhi Murder Case: दिल्ली के बदरपुर थाने क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस लड़ाई में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

Delhi Murder Case: दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक छोटी-सी बात ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और कानूनी कार्रवाई चल रही है। यह वारदात 5 फरवरी की रात करीब 10 बजे गौतमपुरी क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय और आयुर्वेद अस्पताल के पास घटी। बदरपुर थाने को पीसीआर कॉल मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसएचओ और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचें। घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा थी और जमीन पर खून फैला हुआ था।

प्रारंभिक जांच और चश्मदीदों के बयानों के अनुसार, झगड़ा एक मामूली वजह से शुरू हुआ। एक कार का साइड मिरर टूटने पर दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। लेकिन मामला इसलिए तेजी से बिगड़ा क्योंकि दोनों पक्षों के बीच पहले से पुरानी रंजिश चल रही थी। देखते ही देखते विवाद खूनी रंजिश में तब्दील हो गया।

हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए। मृतक अरुण (25 वर्ष) कपड़ों का व्यापार करता था। दूसरा घायल शिवम (25 वर्ष) एम्स में हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करता है। दोनों को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इलाज के दौरान अरुण की मौत हो गई।शिवम के पेट के ऊपरी हिस्से में चाकू मारा गया था, लेकिन उसकी हालत अब स्थिर है।

पुलिस की कार्रवाई

बदरपुर पुलिस ने कई टीमें बनाकर छापेमारी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या), 109 (हत्या का प्रयास) और 3(5) (सामूहिक इरादा) के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story