Businessman Murder CP: कनॉट प्लेस में बिजनेसमैन की हेलमेट से पीट-पीटकर हत्या, 2 डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, एक फरार
दिल्ली के कनॉट प्लेस में बिजनेसमैन की हत्या। (प्रतीकात्मकस तस्वीर)
Businessman Murder Case: दिल्ली के कनॉट प्लेस से बिजनेसमैन की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर तीन फूड डिलीवरी राइडर्स ने हेलमेट से एक व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जांच में सामने आया है कि इस वारदात को 3 जनवरी की रात को अंजाम दिया गया था, जिसका खुलासा अब हुआ है। पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पहचान 36 साल के बिजनेसमैन शिवम गुप्ता के तौर पर हुई है। जांच में सामने आया है कि 3 जनवरी की रात को सेंट्रल दिल्ली के कनॉट प्लेस में छोटी सी बात को लेकर शिवम गुप्ता का आरोपियों से झगड़ा हो गया था, जिसमें तीनों आरोपी राइडर्स ने हेलमेट से शिवम को बुरी तरह पीटा था।
हमले के बाद आरोपी शिवम को घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत शिवम को अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। अस्पताल में शिवम 2 हफ्ते से ज्यादा मौत से लड़ रहे थे, लेकिन 19 जनवरी को गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई थी।
पुलिस को परिजन ने क्या बताया ?
पुलिस पूछताछ में मृतक के परिजन ने बताया कि शिवम को 4 जनवरी को दूसरे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था, जहां अगले दिन उनकी सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद शिवम ठीक हो रहे थे, लेकिन 19 जनवरी को उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार ने यह भी कहा है कि उन्हें डॉक्टरों ने बताया कि चोटें जानलेवा थीं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने बहस के बाद शिवम को मुक्के मारने और पीटने के लिए हेलमेट का इस्तेमाल किया था।
Delhi | Two people arrested in connection with the death of a 36-year-old businessman, Shivam Gupta. He died on 19th January, allegedly after being thrashed by food delivery partners in E-Block of Connaught Place near Rajiv Chowk Metro Station on 3rd January, following an…
— ANI (@ANI) February 4, 2026
हमें न्याय की उम्मीद है-पिता
शिवम के पिता अनिल कांत गुप्ता ने कहा कि 'मेरा बेटा मेरा सब कुछ था। अब, हमें सिर्फ न्याय की उम्मीद है। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि किसी और का घर इस तरह बर्बाद न हो।' हालांकि पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
