Delhi Blast: 7 घायलों को मिली छुट्टी, धमाके की जगह से हटे पर्दे; लाल किला मेट्रो स्टेशन से भी बड़ा अपडेट

Delhi Blast 15 November Updates
X

यहां पढ़िये दिल्ली ब्लास्ट को लेकर आज से जुड़ी तमाम अपडेट्स। 

लोकनारायण जयप्रकाश हॉस्पिटल से 7 घायलों को उपचार देने के बाद छुट्टी दी गई है। हालांकि एक घायल की हालत स्थिर बनी है। उधर, धमाके की जगह से पर्दे हटा दिए गए हैं।

दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद इस जगह को कवर कर दिया गया था। अब 5 दिन बाद इस जगह पर लगे पर्दे हटाए जा रहे हैं। उधर, बम धमाके में घायलों में से शामिल 7 घायलों को उपचार के बाद लोक नारायण जयप्रकाश हॉस्पिटल (LNJP Hospital) से छुट्टी दे दी गई है। यही नहीं, धमाके के बाद से बंद लाल किला मेट्रो स्टेशन को भी खोल दिया गया है।

7 घायलों को मिली छुट्टी

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर की शाम को 6:52 बजे i20 हुंडई कार में धमाका हुआ था। इसमें 12 लोग मारे गए थे, जबकि कई लोग घायल हुए थे। सभी घायलों का एलएनजीपी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायलों में से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई।

अब अस्पताल से जानकारी मिली है कि सात घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सिर्फ एक शख्स ऐसा है, जिसकी हालत गंभीर बनी है। उसका नाम अंकुश बताया गया है, जिसे हाई डिफिशिएंसी यूनिट में इलाज चल रहा है। बताया गया है कि अंकुश ने इस बम धमाके में अपनी एक आंख खो दी है। उसके दोनों हाथ भी बुरी तरह से जले हैं। ऐसे में उसे करीब 10 से 12 दिन तक तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

लाल किला मेट्रो स्टेशन यात्रियों के लिए खुला

दिल्ली धमाके के बाद से लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया था। दो दिन पहले बयान जारी कर कहा था कि आगामी आदेश तक यह मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा। अब DMRC ने एक्स पर जानकारी दी है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 और 3 को यात्रियों के लिए खोल दिया गया है।

लाल किला मेट्रो स्टेशन से नई सीसीटीवी फुटेज

दिल्ली कार धमाके से लाल किला मेट्रो स्टेशन की संपत्ति को भी खासा नुकसान हुआ था। इसके बाद इस मेट्रो स्टेशन के लिए बंद कर दिया। अब लाल किला मेट्रो स्टेशन से एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि इस धमाके से 40 फीट नीचे की जमीन भी हिल गई थी। यहां क्लिक कर पढ़िये खबर

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story