Winter Park: सर्दी के मौसम में दिल्ली के बेहतरीन पार्क, जहां पिकनिक मनाना अद्भूत

Delhi Famous Park for Faimly
X
दिल्ली के लोकप्रिय पार्कों का भ्रमण 
Delhi Famous Park: सर्दी में धूप खिली हो तो ज्यादातर लोग पार्कों में जाना पसंद करते हैं। यहां आप दिल्ली के ऐसे बेस्ट पार्कों के बारे में जान सकते हैं, जहां आप अपने दोस्तों या परिजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

Delhi Famous park: देश की राजधानी दिल्ली सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों और बाजारों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने खूबसूरत और हरे-भरे पार्कों के लिए भी जानी जाती है। दिल्ली में लगभग 18 हजार से ज्यादा पार्क और गार्डन हैं, जो करीब 8,000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले हैं। सर्दियों के मौसम में ये पार्क पिकनिक मनाने और घूमने के लिए बेस्ट माने जाते हैं। चलिए जानते हैं कुछ फेमस पार्कों के बारे में।

सेंट्रल पार्क कनॉट प्लेस


दिल्ली का सेंट्रल पार्क कनॉट प्लेस दिल्ली के बीचो बीच स्थित है। यह दिल्ली के है। समय-समय पर यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और म्यूजिक इवेंट होते रहते हैं। यहां पर अनेक कपल हैंगआउट करने और ऑफिस वाले लोग घूमने आते है। इसमें एम्फीथिएटर, फव्वारे और पेड़-पौधे की हरियाली हैं। यह पार्क राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के ठीक ऊपर स्थित है।

इंद्रप्रस्थ पार्क(IP Park)


इंद्रप्रस्थ पार्क को लोग आईपी पार्क के नाम से भी जानते है। ये सराय काले खां में स्थित है। इस पार्क को साल 2004 में DDA द्वारा 85 एकड़ में बनाया गया था। इसके अंदर एम्फीथिएटर, फूड कोर्ट और बच्चों के लिए खेल का मैदान है। इसके नजदीक मेट्रो स्टेशन निजामुद्दीन है। परिवार के साथ समय बिताने के लिए शानदार जगह हैं।

नैनी झील मॉडल टाउन


नैनी झील उत्तर दिल्ली के मॉडल टाउन में स्थित है। यह झील 6.5 एकड़ में फैली हुई है। यह एक नौका विहार स्थल है। झील में पर्यटक पैडल बोट और शिकारा बोट का आनंद ले सकते है। शिकारा कश्मीरी शैली में बनी नाव होती है। यहां का वातावरण एकदम शांत और सुकून से भरा है। यहां पर नजदीकी मेट्रो स्टेशन मॉडल टाउन है। जहां से आप आगे रिक्शा लेकर जा सकते है।

असिता पार्क( यमुना रिवर फ्रंट)


असिता पार्क को साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर बनाया गया है। यह यमुना नदी के किनारे पर बना है। यह पार्क परिवार के साथ पिकनिक मनाने और बच्चों के खेलने की अच्छी जगह है। उसके पास का मेट्रो स्टेशन आईटीओ है।

संजय झील त्रिलोकपुरी


संजय झील पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में स्थित है। 69 हेक्टेयर के वन क्षेत्र के बीच यह झील 17 हेक्टेयर में फैली हुई है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नही है। यहां पर पर्यटक नौका बिहार और कई मनोरंजक गतिविधियों का आनंद उठा सकते है। इसके नजदीक त्रिलोकपुरी संजय झील मेट्रो स्टेशन, पिंक लाइन पर है।

वासुदेव पार्क कश्मीरी गेट


वासुदेव पार्क, दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास स्थित है। यह आधयात्मिक शांति के लिए जाना जाता है। यहां पर हर रविवार और मंगलवार को हरिद्वार और ऋषिकेश की तरह भव्य आरती होती है। यह चारबाग शैली में बनाया गया है। इस पार्क में चबूतरे और छतरियां बनी है। इसमें अनेक तरह के फूलों के पौधे लगे है। यहां पर साइकिलिंग ट्रैक भी है।

नेहरू पार्क चाणक्यपुरी


नेहरू पार्क दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित है। यह दिल्ली के सबसे अधिक खूबसूरत और हरियाली वाले पार्कों में से एक है। यहां पर योग, मॉर्निंग वॉक और ओपन-एयर इवेंट्स होते रहते हैं। आप मेट्रो के द्वारा आसानी से इस पार्क तक जा सकते है।

लोधी गार्डन


लोधी गार्डन नई दिल्ली का ऐतिहासिक और शांत पार्क है। इसमें हरियाली के साथ-साथ दिल्ली सल्तनत काल के मकबरे, झरने और स्मारक भी देखने को मिलते हैं। घूमने-फिरने और फोटोग्राफी के लिए यह जगह बेहद फेमस है। इसके पास का मेट्रो स्टेशन खान मार्केट, जो कि वायलेट लाइन पर है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story