Delhi park: दिल्ली में यमुना किनारे बना है खूबसूरत पार्क, चांद है जिसके आकर्षण का केंद्र

Delhi Baansera park
X

दिल्ली का खूबसूरत बांसेरा पार्क

Delhi park: दिल्ली में एक पार्क ऐसा भी है, जहां पर एकदम शांत वतावरण है। यह पार्क शांतिप्रिय लोगों के लिए काफी अच्छी है। यहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के संग जाकर सूकून के दो पल बिता सकते है।

Delhi park: दिल्ली एक घनी आबादी वाला शहर है। शहर में चारों तरफ वाहनों का शोरगुल सुनाई देता है। ऐसे में हर कोई किसी शांत जगह की तलाश करता है, जहां पर आराम से बैठकर सुकून के पल बिता सके। इस भागदौड़ के बीच दिल्ली में यमुना नदी के किनारे पर एक ऐसा पार्क बनाया गया है, जो दिल्ली शहर के शोर-शराबे और हलचल से दूर है। इस पार्क की हवा एकदम साफ है, जहां पर आप शांति और सुकून भरे जिंदगी के दो पल जी सकते है। चलिए जानते है इसके बारे में..

दिल्ली के सराय काले खां में यमुना नदी के तट पर एक बांस आधारित पार्क बनाया गया है, जो लगभग 15 हेक्टेयर जमीन में बना हुआ है। इस पार्क की लगभग हर चीज बांस की बनाई गई है। इस पार्क को बनाने के लिए अंदर 25 से 30 हजार बांसों का इस्तेमाल किया गया है। यहां पर बच्चों के मनोरंजन लिए झूले और वाटर शो है। यह शांति प्रिय लोगों के लिए एक अच्छी जगह है। अभी तक बहुत लोगों ने इस पार्क को एक्सप्लोर नहीं किया है। अगर आप यहां पर आना चाहते हैं, तो आपको नजदीकी मेट्रो स्टेशन सराय काले खां पड़ेगा।

बांसेरा पार्क की अहम खासियत

यह पार्क बांस थीम पर बना हुआ है। बांसेरा शब्द का मतलब बांस का बसेरा होता है। इस पार्क की खास बात यह है कि इसे बांसों के द्वारा निर्मित किया गया है, जिसके अंदर अनेक बांस प्रजाति के पेड़ लगाए गए हैं। दिल्ली का यह पहला पार्क है, जिसके अंदर देशभर की 18 प्रजातियों के 25,000 से भी ज्यादा बांस के पेड़ हैं। ये बांस के पेड़ हवा को साफ रखने और प्रदूषण को कम करने का काम करते है।

बांसेरा पार्क में अनेक प्रजातियों के फूल के पेड़-पौधे भी लगे है। इन पेड़ों की वजह से इस पार्क के अंदर आने वाले लोगों को प्राकृतिक वातावरण का सुखद अनुभव प्राप्त होता है। यह शहर की दूषित हवा से थोड़ी दूरी पर स्थित है। यहां पर एक म्यूजिकल फाउंटेन, शेर और हाथी की मूर्तियां लगी हुई है। इसके आकर्षण का केंद्र यमुना नदी के किनारे पर बनाया गया बहुत बड़ा खूबसूरत चांद है।

बांसेरा बना इको-स्पॉट

दिल्ली सरकार की 'वेस्ट टू वेल्थ' पहल के तहत बांसेरा पार्क को बनाया गया है। पार्क की यह जगह पहले एक लैंडफिल साइट का हिस्सा थी, जिसको पेड़-पौधे लगाकर हरा-भरा इको-स्पॉट बना दिया गया है। प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ ये पेड़ हवा को साफ करने में मददगार है। यहां आकर कुछ पलों के लिए प्रदूषण से राहत मिलती है। पार्क में सुंदर कलाकृतियां और मूर्तिया लगी हुई है। यहां बैठने के लिए बांस के बेंच बने हुए है। यह शांत माहौल और हरियाली के कारण ध्यान लगाने के लिए अच्छी जगह है। सुबह की सैर और शाम को टहलने के लिए बांसेरा पार्क बेस्ट जगह है।

कैसे पहुंचे बांसेरा पार्क?

यह पार्क सराय काले खां के पास, आईपी एस्टेट के पीछे, यमुना नदी के किनारे बना हुआ है। यहां पर आप पहुंचने के लिए मेट्रो सबसे बेस्ट साधन है। इसके अलावा यहां पर आप बस या फिर अपने निजी वाहन से भी जा सकते हैं।

एंट्री फीस और टाइमिंग

अगर आप बांसेरा पार्क जाना चाहते हैं, तो इसकी टाइमिंग और फीस की जानकारी भी होनी चाहिए। बता दें कि यह पार्क सुबह 8:30 से रात 8:30 तक खुला रहता है। बांसेरा पार्क सोमवार के दिन बंद रहता है। इस पार्क में जाने के लिए 50 रुपये की एंट्री फीस देनी होती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story