Delhi Police: गश्त पर निकले दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Delhi latest News
X

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल पर हमला। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Delhi Police: दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल पर लूट के आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Delhi Police: दिल्ली में गश्त पर निकले पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल लूट के आरोपी को पकड़ने के लिए गश्त पर निकले थे, लेकिन जब कांस्टेबल ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह पकड़ा गया। ऐसा कहा जा रहा है कि घटना शनिवार को हुई, जिसके बारे में अधिकारियों ने आज 24 नवंबर सोमवार को बताया है।

जानकारी के मुताबिक,पूरा मामला दिल्ली के राज पार्क इलाके का बताया जा रहा है। घायल कांस्टेबल की पहचान विकास के तौर पर हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि 22 नवंबर शनिवार को कांस्टेबल विकास को शिकायत दी गई थी रिक्शा चालक मोहम्मद कमल से गौशाला रोड पर घोड़े वाली गली के पास आरोपी ने 500 रुपए लूटे हैं।

आरोपी को कैसे पकड़ा?
शिकायतकर्ता कमल कांस्टेबल कमल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और उसने आरोपी की पहचान की। कांस्टेबल ने जब आरोपी को पकड़ने कोशिश तो उसने कांस्टेबल विकास पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बावजूद विकास ने आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन आरोपी ने विकास का ध्यान भटकाने के लिए खुद के सिर पर चोट मार ली और भीड़ में भाग गया। कांस्टेबल ने इस बारे में तुरंत मामले के बारे में सूचित कर दिया। पुलिस टीम ने घोड़े वाली गली और आसपास के इलाकों में तलाशी ली गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान किशन गंज के रहने वाले रितिक के रूप में हुई है। घायल रितिक और कांस्टेबल विकास को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने रितिक के कपड़ों से 500 रुपए कैश बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने रितिक की निशानदेही पर अपराध में इस्तेमाल चाकू पास की रेलवे लाइन से बरामद किया है।

पुलिस को आरोपी ने क्या बताया ?

पुलिस पूछताछ में रितिक ने बताया कि वह मजदूरी करता है और उसे नशे की बुरी लत है। नशे के लिए वह चोरी और डकैती करता है। इसके अलावा आरोपी ने कांस्टेबल पर हमले की बात को भी स्वीकार कर लिया है। रितिक पर पहले से भी मामले दर्ज हैं, जिनमें 2018 में चोरी का प्रयास और इस साल की शुरुआत में दर्ज एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल है। इसके अलावा 20 अक्टूबर और 4 नवंबर को हुई चोरी के मामले को भी स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story