Crime News: बुलंदशहर में दिल्ली पुलिस पर हमला, गांववालों ने दौड़ाकर भगोड़े को छुड़ाया

Attack on Delhi police in Bulandshahr
X
बुलंदशहर में भगोड़े को बचाने के लिए दिल्ली पुलिस पर हमला।
Crime News: दिल्ली पुलिस की टीम भगोड़े को पकड़ने के लिए पहुंची थी। इस दौरान बुलंदशहर के माधवगढ़ गांव के लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया। गांव वालों ने भगोड़े को भगा दिया।

Crime News: दिल्ली पुलिस की एक टीम उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के माधवगढ़ गांव पहुंची। इस दौरान गांव वालों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। दरअसल, दिल्ली की एक अदालत ने सुभाष को भगोड़ा घोषित कर उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। इस वजह से पुलिस की एक टीम कॉर्पोरेट फ्रॉड के आरोपी सुभाष कुमार को गिरफ्तार करने के लिए बुलंदशहर जिले के माधवगढ़ गांव पहुंची।

इस टीम में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप और हरीकेश के साथ ही स्थानीय खानपुर थाने की पुलिस थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और वापस लौटने की तैयारी करने लगी। इसी बीच गांव वालों की भीड़ ने टीम पर हमला बोल दिया। इस भीड़ में महिलाएं भी शामिल थीं।

डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भीड़ ने बल का प्रयोग कर सुभाष को छुड़ाकर भगा दिया। वहीं स्थानीय खानपुर पुलिस ने सुभाष व 12 अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि वे लगातार उत्तर प्रदेश पुलिस के संपर्क में हैं और आरोपियों को जल्द पकड़ने की हर संभव कोशिश की जा रही है।

डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस प्रखर पांडे ने जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस की शिकायत के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। इन धाराओं में दंगा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हमलावरों और भगोड़े सुभाष को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि साल 2016 में सुभाष कुमार एक निजी कंपनी से जुड़े मामले में वांछित था। अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस और खानपुर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। अचानक गांव वालों की भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया और सुभाष को छुड़ाकर ले गए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story