Air Pollution: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता हुई गंभीर, नोएडा में AQI 413 पर पहुंचा

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR की हवा हर दिन बेहद खराब होती जा रही है। पिछले दिनों भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। ऐसे में दिल्लीवासियों को सांस लेने में पेरशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं AQI में भी कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।
आसमान में स्मॉग की मोटी परत भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में लोगों को जहरीली हवा में सांस लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं। दिल्ली में बढ़ रहा प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बनता जा रहा है। माना जा रहा है कि अभी राजधानी में 3 दिन तक प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना है।
दिल्ली में कितना एक्यूआई?
दिल्ली में आज सुबह करीब 6 बजे औसत AQI 397 दर्ज किया गया है, इसे बेहद खराब श्रेणी में माना जाता है। वहीं 20 निगरानी केंद्रों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया है। रोहिणी और विवेक विहार में 458 AQI दर्ज किया है। माना जा रहा है कि सोमवार से बुधवार तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रह सकती है।
#WATCH | Delhi | A layer of smog blankets the Ghazipur area as AQI is recorded at 441, categorised in the severe category as per the Central Pollution Control Board (CPCB) pic.twitter.com/jpzOqQLUB9
— ANI (@ANI) November 24, 2025
कहां कितना AQI दर्ज किया गया ?
दिल्ली में लगातार हवा की बेहद गंभीर गुणवत्ता दर्ज की जा रही है। आज सुबह नोएडा में AQI 413 रहा, जिसे गंभीर श्रेणी में माना जा रहा है। ग्रेटर नोएडा का AQI 399 और गाजियाबाद में 432 वहीं गुरुग्राम में 291 और फरीदाबाद में 239 एक्यूआई दर्ज किया गया है। वहीं दिल्ली के गाज़ीपुर इलाके में स्मॉग की परत छाई हुई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार गाज़ीपुर का AQI 441 दर्ज किया गया है, जिसे गंभीर श्रेणी में रखा गया है।
अलीपुर 412 AQI,आईटीओ 409, आर के पुरम 405, पंजाबी बाग 423, दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस 405, नेहरू नगर 410, द्वारका सेक्टर-8 401, पटपड़गंज 412, अशोक विहार 436, सोनिया विहार 428, जहांगीरपुरी 455, रोहिणी 458, विवेक विहार 458, नरेला 433, वजीरपुर 448, बवाना 439, मुंडका 440, आनंद विहार 442, बुराड़ी क्रॉसिंग 433 और डीटीयू में 444 AQI दर्ज किया गया है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
